पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते असम की नदियां उफान पर हैं। इस बीच, असम के जोरहाट से माजुली जा रही एक नौका के लापता होने की सूचना मिली है। फेरी में 234 लोग सवार थे। माजुली के रास्ते में फेरी, एमवी लोहित अपने समय पर थी, लेकिन उसका संपर्क टूट गया है। यह जोरहाट के निमाती घाट से कमलाबाड़ी, माजुली की ओर जा रही थी।
ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, जोरहाट के निमाती घाट से दोपहर 1:30 बजे रवाना हुई नौका में 134 यात्री और 32 मोटरसाइकिलें भी सवार थीं। आशंका जताई जा रही है कि घने कोहरे और तेज बहाव के कारण नौका रास्ता भटक गई होगी। लापता नौका का पता लगाने के लिए एक टीम का गठन किया गया है।