फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam Assembly Elections: अखिल गोगोई की कांग्रेस को दो टूक, कहा- एकतरफा फैसला मंजूर नहीं; रखी 15 सीटों की मांग

Mon, 23 Feb 2026 07:09 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

रायजोर दल के प्रमुख अखिल गोगोई ने असम चुनाव के लिए कांग्रेस को चेतावनी दी है। उन्होंने साफ कहा कि वे गठबंधन में कांग्रेस का एकतरफा फैसला नहीं मानेंगे। गोगोई ने 15 सीटों की मांग की है और कहा है कि उनकी पार्टी को बाहर रखने से भाजपा को ही फायदा होगा।
विज्ञापन
अखिल गोगोई - फोटो : @AkhilGogoiAG: X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम में आने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। रायजोर दल के प्रमुख और शिवसागर से विधायक अखिल गोगोई ने सोमवार को आगामी असम विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वे राज्य में विपक्षी गठबंधन में शामिल होने की उम्मीद रखते हैं, लेकिन उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि वे इस मामले में कांग्रेस का लिया गया कोई भी एकतरफा फैसला स्वीकार नहीं करेंगे।
विज्ञापन


क्या बोल रायजोर दल प्रमुख?
गोगोई ने बताया कि चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे पर बातचीत अभी अधूरी है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने अभी तक उन्हें या उनकी पार्टी को कोई अंतिम फैसला नहीं बताया है। गोगोई ने जानकारी दी कि रायजोर दल ने गठबंधन के तहत औपचारिक रूप से 15 विधानसभा सीटों की मांग रखी है। पत्रकारों से बात करते हुए गोगोई ने कहा, मैं अभी भी गठबंधन को लेकर उम्मीद रखता हूं, लेकिन फैसले एकतरफा तौर पर थोपे नहीं जा सकते। कोई भी गठबंधन आपसी सम्मान और आम सहमति पर आधारित होना चाहिए।

नेता ने दी चेतावनी
रायजोर दल के नेता ने चेतावनी दी कि अगर उनकी पार्टी को विपक्षी गठबंधन से बाहर रखा गया, तो इसका उल्टा असर हो सकता है। इससे राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ मिलकर लड़ने की ताकत कमजोर पड़ जाएगी। उनका कहना है कि रायजोर दल को कई विधानसभा सीटों पर जमीनी स्तर पर मजबूत समर्थन मिला हुआ है। पार्टी वोटरों, खासकर युवाओं और पिछड़े वर्गों को एकजुट करने में अहम भूमिका निभाती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: असम में चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका: भूपेन बोरा भाजपा में शामिल; बताई पार्टी छोड़ने की वजह

रायजोर दल लगातार बातचीत के लिए तैयार
गोगोई ने जोर देकर कहा, अगर रायजोर दल को बाहर रखा गया, तो गठबंधन को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। हमारे योगदान को अनदेखा करने से सिर्फ भाजपा को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा को चुनौती देने के लिए विपक्ष की एकता बहुत जरूरी है। रायजोर दल प्रमुख ने यह भी इशारा किया कि वे लगातार बातचीत के लिए तैयार हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भ्रम से बचने के लिए जल्द से जल्द अपना रुख साफ करना चाहिए। लंबे समय तक फैसला न लेने से विपक्षी कार्यकर्ताओं का हौसला टूट सकता है और चुनाव से पहले अनिश्चितता का माहौल बन सकता है।
विज्ञापन


क्या बोले जानकार?
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि असम में विपक्षी गठबंधन के अंदर सीटों का बंटवारा एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है। कई राजनीतिक पार्टियां अहम सीटों पर दावा कर रही हैं। हालांकि कांग्रेस ने सहयोगी दलों के साथ कई दौर की बातचीत की है, लेकिन उसने अब तक सीटों के बंटवारे पर कोई सार्वजनिक घोषणा नहीं की है। फिलहाल कांग्रेस नेतृत्व ने गोगोई की ताजा बातों पर कोई आधिकारिक जवाब नहीं दिया है। सूत्रों का कहना है कि अंदरूनी बातचीत अभी भी चल रही है और सहयोगी दलों के साथ आगे की चर्चा के बाद ही कोई फैसला होने की उम्मीद है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें