एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, 345 में से 60 (18 फीसदी) उम्मीदवारों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। वहीं, नौ फीसदी यानी 45 (13 फीसदी) उम्मीदवारों ने अपने ऊपर गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। इसके अलावा 90 उम्मीदवार (27 फीसदी) करोड़पति हैं। भाजपा के 20 में से पांच उम्मीदवार दागी हैं, कांग्रेस के 24 में से 14, AIUDF के 12 में पांच, AGP और असम जातीय परिषद में से क्रमशः एक-एक उम्मीदवार दागी हैं। वहीं, JD (U) के 19 में से दो , Boroland Peoples Fronts (BPF) के आठ में से दो उम्मीदवारों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। बता दें कि असम विधानसभा चुनाव 2021 के दूसरे चरण में उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति 2.20 करोड़ रुपये है।
- भाजपा - 20 उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति 4.07 करोड़ रुपये
- कांग्रेस- 24 उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति 3.92 करोड़ रुपये
- असम जातीय परिषद - 22 उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति 3.58 करोड़ रुपये
- AIUDF- 12 उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति 3.40 करोड़ रुपये
- AGP- 13 उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति 2.90 करोड़ रुपये
- SUCI(C)- आठ उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति 16.75 लाख रुपये
राज्य के सबसे रईस उम्मीदवारों की बात करें तो इस लिस्ट में यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी, लिबरल के मनोरजंन ब्रह्मा सबसे आगे हैं। गोसाईगांव जिले की कोकराझर पश्चिम सीट से उम्मीदवार मनोरजंन की कुल संपत्ति 268 करोड़ रुपये से ज्यादा है। इसमें चल संपत्ति 2,57,21,12,617 की और अचल संपत्ति 1,25,71,06,325 रुपये बताई गई है। दूसरे नंबर पर गुवाहाटी जिले की हजो सीट से असम जातीय परिषद के उम्मीदवार दुलु अहमद हैं। उनकी कुल संपत्ति 43 करोड़ रुपये से ज्यादा है, जिसमें 5,49,24,690 की चल संपत्ति और 38,00,00,000 की अचल संपत्ति है। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर गुवाहाटी सदर के जालुकबरी सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार रोमेन चंद्रा हैं। उनकी कुल संपत्ति 31 करोड़ से ज्यादा है, जिसमें 4,50,13,727 की चल संपत्ति और 27,30,98,565 की अचल संपत्ति है। वहीं, इस लिस्ट में सबसे गरीब उम्मीदवार का भी जिक्र किया गया है। इस सूची में सबसे आगे बोनगेगांव (एससी) सीट से वोटर्स पार्टी इंटरनेश्नल के उम्मीदवार सबेन्द्र बासुमतारी हैं। उनकी कुल उनकी कुल संपत्ति 2500 से ज्यादा है, उनके पास कोई अचल संपत्ति नहीं है।