फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोकरी में चाय की पत्तियां या वोट?

Tue, 02 Mar 2021 07:56 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बागान में चाय की पत्तियां तोड़तीं प्रियंका गांधी वाड़ा। - फोटो : PTI
विज्ञापन
असम में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। तीन चरणों में राज्य का राजनीतिक भविष्य तय होगा, जिसके चलते असम में लगातार नेताओं के दौरे हो रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा भी असम पहुंच चुकी हैं। मंगलवार (2 मार्च) को वह चाय बागान गईं और महिला मजदूरों से मुलाकात की। इस दौरान प्रियंका गांधी सिर पर टोकरी लेकर चाय की पत्तियां तोड़ती नजर आईं। उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, लेकिन इस फोटो के राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं। दरअसल, राजनीतिक जानकारों का मानना है कि प्रियंका गांधी ने टोकरी में चाय की पत्तियां नहीं, बल्कि वोट डालने की कोशिश की। बता दें कि असम में चाय बागान के मजदूरों का मुद्दा काफी अहम है। माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी ने उन्हें अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें