फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम विधानसभा चुनाव: दूसरे चरण में फायरिंग करने पर पांच पुलिसकर्मी नपे

Wed, 07 Apr 2021 04:19 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, सिल्चर

सार

  • पुलिस के मुताबिक अमीनुल हक से पिछले 48 घंटों में दो बार कई घंटों तक पूछताछ के बाद उनका बयान दर्ज किया गया
  • विधानसभा उपाध्यक्ष से जुड़े नौ पुलिसकर्मियों को तुरंत प्रभाव से ड्यूटी से हटा दिया गया है
विज्ञापन
aminul haque - फोटो : aminul haque
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम में एक अप्रैल को हुए दूसरे चरण के मतदान के दौरान भीड़ पर गोली चलाने के मामले में विधानसभा के उपाध्यक्ष अमीनुल हक लश्कर से दूसरी बार पूछताछ की गई। साथ ही उनके पांच अंगरक्षक पुलिसकर्मियों को निलंबित करा दिया गया है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि 1 अप्रैल को सोनाई निर्वाचन क्षेत्र के बूथ संख्या 463 पर भाजपा और एआईयूडीएफ समर्थकों के बीच झड़प के बाद लश्कर के अंगरक्षकों की गोलीबारी में तीन लोग घायल हो गए थे। पुलिस के मुताबिक अमीनुल हक से पिछले 48 घंटों में दो बार कई घंटों तक पूछताछ के बाद उनका बयान दर्ज किया गया।

कचार के एसपी भंवरलाल मीणा ने बताया कि विधानसभा उपाध्यक्ष से जुड़े नौ पुलिसकर्मियों को तुरंत प्रभाव से ड्यूटी से हटा दिया गया है। इनमें से पांच को गोलीबारी के कारण निलंबित किया गया है।
विज्ञापन


एसपी ने कहा लश्कर चुनाव प्रत्याशी के तौर पर मतदान बूथ पर जा सकते हैं, लेकिन अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ बूथ पर नहीं जा सकते। इस बीच कचार जिले की उपायुक्त कीर्ति जल्ली ने इस घटना के मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं। धनेहोरी की ग्राम प्रधान लुत्फा बेगम ने बताया कि जब मतदान जारी था, तब लश्कर बूथ पर चले गए, जिसका लोगों ने विरोध किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें