फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam Phase 1 Election: असम में प्रथम चरण का मतदान समाप्त, कुल 76.92 फीसदी हुई वोटिंग

Sat, 27 Mar 2021 09:13 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

खास बातें

असम विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है। चुनाव में कई प्रमुख उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है। असम की 126 सदस्यीय विधानसभा की 47 सीटों पर पहले चरण में मतदान हो रहा है। चुनाव आयोग के मुताबिक, शाम छह बजे तक 76.92 फीसदी वोटिंग हुई। इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोगों से रिकॉर्ड मतदान की अपील की। बता दें कि असम के 12 जिलों की 47 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। ये जिले हैं- तिनसुखिया, डिब्रूगढ़, धीमाजी, चराईदेव, शिवसागर, माजुली, लखीमपुर, जोरहाट, गोलाघाट, विश्वनाथ, सोनितपुर, नागांव। यहा पढ़िए असम चुनाव से संबंधित सभी अपडेट- 
विज्ञापन
असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:44 PM, 27-Mar-2021

असम में प्रथम चरण का मतदान समाप्त, कुल 76.92 फीसदी हुई वोटिंग

असम विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण का मतदान समाप्त हो गया है। आज कुल  76.92 फीसदी वोटिंग  हुई है।

06:03 PM, 27-Mar-2021

कांग्रेस और एआईयूडीएफ असम में रहने वाले भारतीयों को खतरे में डाल देगी : सर्बानंद सोनोवाल

असम के सीएम सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि अगर कांग्रेस और एआईयूडीएफ सत्ता में आती है, तो इनकी सरकार असम में रहने वाले भारतीयों को खतरे में डाल देगी और अवैध प्रवासियों को घुसपैठ करवाने का काम करेगी । 

05:04 PM, 27-Mar-2021

असम में शाम पांच बजे तक 72.14फीसदी वोटिंग हुई

चुनाव आयोग के मुताबिक,  असम में शाम पांच बजे तक 72.14 फीसदी वोटिंग हुई।

विज्ञापन
04:07 PM, 27-Mar-2021

असम में शाम चार बजे तक 62.26 फीसदी वोटिंग हुई।

चुनाव आयोग के मुताबिक, असम में शाम चार बजे तक 62.26 फीसदी वोटिंग हुई।
 

03:47 PM, 27-Mar-2021

assam election 2021: स्पीकर हितेंद्रनाथ गोस्वामी जोरहाट से चुनावी मैदान में

असम: पहले चरण में स्पीकर हितेंद्रनाथ गोस्वामी जोरहाट विधानसभा क्षेत्र से मैदान में हैं। उनका मुकाबला पूर्व कांग्रेस विधायक राना गोस्वामी से है।

विज्ञापन
03:09 PM, 27-Mar-2021

असम में दोपहर 3 बजे तक 49.38 फीसदी वोटिंग

चुनाव आयोग के मुताबिक, असम में दोपहर 3 बजे तक 49.38 फीसदी वोटिंग हुई।

02:58 PM, 27-Mar-2021

assam election 2021: पिछले साल बाढ़ से 70 हजार लोग हुए थे प्रभावित

सरकारी अनुमान के मुताबिक, असम में पिछले साल बाढ़ से करीब 70 हजार लोग प्रभावित हुए थे और शुरुआत में ही 84 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 26 लोग जमीन खिसकने की वजह से मारे गए थे। और तो और लाखों जानवर सैलाब में बह गए थे। इस बार के विधानसभा चुनाव में असम की जनता को बाढ़ से निजाद दिलाना एक बड़ा व महत्वपूर्ण मुद्दा है। 

02:47 PM, 27-Mar-2021

असम: ब्रह्मपुत्र की बाढ़ से हर साल मचती है तबाही

असम में ब्रह्मपुत्र की बाढ़ से यहां हर साल तबाही मचती है। लाखों लोग प्रभावित होते हैं, कइयों की जान जाती हैं। पिछले साल ब्रह्मपुत्र की बाढ़ से तकरीबन 2500 गांव डूब गए थे। 

02:39 PM, 27-Mar-2021

असम में ये है सबसे बड़ा मुद्दा

असम विधानसभा चुनाव के लिए तीन चरणों में 126 सीटों के लिए मतदान होना है। पहले चरण में 47 सीटों के लिए वोटिंग जारी है। राज्य में कांग्रेस और भाजपा में कड़ी टक्कर है। असम के साथ जो सबसे बड़ा मुद्दा जुड़ा हुआ है, वह है बाढ़ का

02:22 PM, 27-Mar-2021

assam election 2021: 47 सीटों पर 37 मौजूदा विधायक दोबारा किस्मत आजमा रहे

असम में 47 सीटों पर 37 मौजूदा विधायक दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें 24 भाजपा के टिकट से मैदान में हैं। वहीं, कांग्रेस और असम गण परिषद (एजेपी) से 6-6 और एआईयूडीएफ से एक विधायक चुनावी रण में दोबारा किस्मत आजमा रहे हैं।

02:07 PM, 27-Mar-2021

दोपहर दो बजे तक असम में 45.24 फीसदी मतदान

चुनाव आयोग के मुताबिक, दोपहर दो बजे तक असम में 45.24 फीसदी मतदान हुआ। 
 

01:59 PM, 27-Mar-2021

त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार

पहले चरण में अधिकतर सीटों पर सत्तारूढ़ भाजपा-एजीपी गठबंधन, कांग्रेस नीत विपक्षी महागठबंधन और नवगठित असम जातीय परिषद (एजेपी) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार हैं।

01:48 PM, 27-Mar-2021

असम विधानसभा चुनाव: इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर

असम में पहले चरण के मतदान में मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, विधानसभा अध्यक्ष हीरेन्द्रनाथ गोस्वामी और असम की प्रदेश कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष रिपुन बोरा के भाग्य का फैसला होगा। इसके अलावा सत्तारूढ़ भाजपा और असम गण परिषद के कई मंत्रियों की भी किस्मत भी पहले चरण के मतदान के साथ ईवीएम में कैद हो जाएगी।

01:37 PM, 27-Mar-2021

असम चुनाव: कांग्रेस अध्यक्ष रिपुन बोरा ने गोहपुर में मतदान किया

कांग्रेस अध्यक्ष रिपुन बोरा ने गोहपुर में मतदान किया। 
 

01:34 PM, 27-Mar-2021

assam election 2021: कांग्रेस अध्यक्ष रिपुन बोरा भी मैदान में

कांग्रेस अध्यक्ष रिपुन बोरा भी नजीरा और गोहपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। एक और हाईप्रोफाइल सीट टिटाबोर है, जिस पर भाजपा के मौजूदा विधायक हेमंत कलिता और कांग्रेस के भास्कर ज्योति बरुआ का मुकाबला है। इस सीट से पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई चार बार जीते हैं।

01:01 PM, 27-Mar-2021

Assam Assembly Election 2021 : दोपहर एक बजे तक असम में 37.06 फीसदी वोटिंग

निर्वाचन आयोग के मुताबिक, दोपहर एक बजे तक असम में 37.06 फीसदी वोटिंग हुई।
 

12:52 PM, 27-Mar-2021

असम में समाज को धर्म, भाषा और संस्कृति के आधार पर बांटा जा रहा है

डॉ मनमोहन सिंह ने कहा कि असम में समाज को धर्म, भाषा और संस्कृति के आधार पर बांटा जा रहा है। लोगों को उनके बुनियादी अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तरुण गोगोई की अगुवाई में असम ने शांति और विकास की दिशा में कदम बढ़ाया।

12:43 PM, 27-Mar-2021

Assam Assembly Election : कांग्रेस के नेतृत्व वाले 'महाजोत' के पक्ष में मतदान करें- पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को भाजपा पर असम में लोगों को धर्म, भाषा एवं संस्कृति के आधार पर बांटने का आरोप लगाया और प्रदेश की जनता का आह्वान किया कि वे राज्य में समावेशी विकास के लिए कांग्रेस के नेतृत्व वाले 'महाजोत' (महागठबंधन) के पक्ष में मतदान करें।

12:16 PM, 27-Mar-2021

Assam Assembly Election: असम में 12 बजे तक 26.37 फीसदी वोटिंग

चुनाव आयोग के मुताबिक, असम में 12 बजे तक 26.37 फीसदी मतदान हुआ है।

11:59 AM, 27-Mar-2021

मेरा उद्देश्य फिर से भाजपा की सरकार बनाना- सीएम सर्बानंद सोनोवाल

असम के सीएम सर्बानंद सोनोवाल ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस और अन्य दलों को केवल मीडिया में देखा जाता है, लेकिन भाजपा और उसके सहयोगी दल जमीन पर हैं। असम के लोग अब जानते हैं कि सीएए-एनआरसी उन्हें प्रभावित नहीं करेगा। मेरा उद्देश्य राज्य में फिर से भाजपा की सरकार बनाना है।
 

11:55 AM, 27-Mar-2021

assam election 2021: कांग्रेस के रॉकीबुल हुसैन ने मतदान किया

असम: कांग्रेस के रॉकीबुल हुसैन ने अमोनी मतदान केंद्र पर मतदान किया। कांग्रेस ने हुसैन को समागुरी निर्वाचन क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया है।
 
 

11:51 AM, 27-Mar-2021

बांटने वाली ताकतों के विरुद्ध अपना वोट जरूर डालें- राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, लोकतंत्र मजबूत करने के लिए बांटने वाली ताकतों के विरुद्ध अपना वोट जरूर डालें।
 

11:46 AM, 27-Mar-2021

असम चुनाव: भाजपा के चुनावी वादे

  • ओरुनोदोई योजना के तहत 30 लाख परिवारों को प्रतिमाह 3,000 रुपये की आर्थिक मदद की जाएगी
  • दो लाख युवाओं को सरकारी नौकरी और आठ लाख को निजी क्षेत्र में नौकरी देने का वादा किया
  • घुसपैठियों को बाहर करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक एनआरसी लागू किया जाएगा
  • राज्य में उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा
  • बाढ़ की समस्या से निजात दिलाने के लिए हमारी सरकार ब्रह्मपुत्र नदी के आसपास बड़े जलाशयों का निर्माण किया जाएगा।
  • मिशन शिशु उन्नयन : बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। बच्चों को उच्च गुणत्ता पूर्ण शिक्षा निशुल्क दी जाएगी।
  • आठवीं कक्षा के बाद की छात्राओं को हम साइकिल दी जाएगी, जिससे ड्राप आउट रोक सकेंगे।

11:36 AM, 27-Mar-2021

assam election 2021: घोषणा पत्र में कांग्रेस ने दी ये पांच गारंटी

  • नागरिकता संशोधन कानून को राज्य में लागू नहीं किया जाएगा।
  • चाय बागानों के कर्मचारियों की दैनिक मजदूरी 365 रुपये होगी। 
  • पांच लाख सरकारी नौकरियां और निजी क्षेत्र में 25 लाख रोजगारों का सृजन होगा।
  • 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी।
  • सभी महिलाओं को 2000 रुपए तक गृहणी सम्मान पेंशन।

11:17 AM, 27-Mar-2021

assam assembly election 2021: कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने किया मतदान

असम: कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने असम विधानसभा चुनाव के पहले चरण में जोरहाट में मतदान किया। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए बहुत भावुक क्षण है क्योंकि कई साल बाद पहली बार ऐसा है, जब मैं अपने माता-पिता के बिना मतदान केंद्र पर आ रहा हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि लोग झूठ और धोखे की राजनीति को दरकिनार कर वोट देने जा रहे हैं।

 

11:14 AM, 27-Mar-2021

असम चुनाव: सीएम सर्बानंद सोनोवाल ने किया मतदान

असम: मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने डिब्रूगढ़ के जेपीनगर में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान किया। मतदान के बाद सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, 'हमारे सारे उम्मीदवार जीतेंगे।' उन्होंने कहा कि हम 100 से ज्यादा सीट जीतेंगे।
 
 

11:01 AM, 27-Mar-2021

सुबह 11 बजे तक असम में 24.48 फीसदी मतदान

चुनाव आयोग के मुताबिक, सुबह 11 बजे तक असम में 24.48 फीसदी मतदान हुआ।
 

10:42 AM, 27-Mar-2021

असम की प्रगति के लिए वोट करें- प्रियंका गांधी

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने असम के लोगों से प्रगति के लिए वोट करने की अपील की।
 

10:22 AM, 27-Mar-2021

असम चुनाव: पहले चरण में असम के सीएम भी लड़ रहे चुनाव

पहले चरण में असम की 126 में से 47 सीटों पर चुनाव है। इन पर 264 प्रत्याशी मैदान में हैं। पहले चरण में मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल मजुली से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के पूर्व मंत्री राजीव लोचन पेगु से है।

10:13 AM, 27-Mar-2021

assam election 2021: असम जातीय परिषद और रायजोर दल का गठबंधन

असम में सीएए के विरोध प्रदर्शन से निकली नई क्षेत्रीय पार्टियां असम जातीय परिषद और रायजोर दल आपस में गठबंधन कर चुनाव लड़ रही है।

10:07 AM, 27-Mar-2021

assam election 2021: इन पार्टियों के साथ भाजपा का गठबंधन 

असम में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन में क्षेत्रीय पार्टी असम गण परिषद और यूनाइटेड पीपल्स पार्टी लिबरल शामिल हैं जबकि कांग्रेस पार्टी के महागठबंधन में AIUDF, बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट, आंचलिक गण मोर्चा, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी शामिल हैं। 

09:57 AM, 27-Mar-2021

पीएम मोदी समेत सभी भाजपा नेताओं ने कांग्रेस और AIUDF पर जमकर हमला बोला

असम में पीएम मोदी समेत सभी भाजपा नेताओं ने कांग्रेस और बदरुद्दीन अजमल की पार्टी ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के ऊपर जमकर राजनीतिक निशाना साधा। 

09:44 AM, 27-Mar-2021

Assam Election 2021: चुनाव प्रचार थमने से पहले इन दिग्गजों ने झोंकी अपनी ताकत

बीते गुरुवार को चुनाव प्रचार थमने से पहले गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत कई दिग्गज नेताओं ने अपनी ताकत झोंक दी।

09:35 AM, 27-Mar-2021

असम विधानसभा चुनाव: नौ बजे तक हुआ 8.84 फीसदी मतदान

चुनाव आयोग के मुताबिक, असम में सुबह नौ बजे तक 8.84 फीसदी मतदान हुआ।
 

09:25 AM, 27-Mar-2021

संविधान और लोकतांत्रिक सिद्धांतों को बरकरार रखने सरकार चुननी चाहिए -डॉ सिंह

करीब तीन दशक तक राज्यसभा में असम का प्रतिनिधित्व करने वाले भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को कहा था कि असम की जनता को एक ऐसी सरकार को चुननी चाहिए जो संविधान और लोकतांत्रिक सिद्धांतों को बरकरार रखने वाली हो।

09:21 AM, 27-Mar-2021

यहीं हुआ था नागरिकता संशोधन कानून का जोरदार विरोध

असम में आज जिन 47 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं, उनमें 34 सीटें ऊपरी असम की हैं, जहां सीएए यानी नागरिकता संशोधन कानून का जोरदार विरोध हुआ था। वहीं, बाकी की 13 विधानसभा सीटें सेंट्रल असम में आती हैं।

09:14 AM, 27-Mar-2021

इस बार अलग-अलग गठबंधनों के बीच लड़ा जा रहा है चुनाव

2016 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन ने ऊपरी और मध्य असम की इन 47 सीटों में से 35 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस ने केवल नौ सीटों पर जीत दर्ज की थी। असम में इस बार का चुनाव अलग-अलग बने गठबंधनों के बीच लड़ा जा रहा है।

09:06 AM, 27-Mar-2021

असम में सीटों का सियासी गणित

असम में 126 विधानसभा सीटें हैं और बहुमत के लिए 64 सीटें चाहिए। फिलहाल यहां एनडीए की सरकार है और सर्वानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री हैं। साल 2016 में भाजपा को 60, कांग्रेस को 26, ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट को 13, असम गण परिषद को 14, बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट को 12 और एक सीट निर्दलीय को मिली थी। 

09:01 AM, 27-Mar-2021

पहले चरण में इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर 

असम में पहले चरण के मतदान में मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, विधानसभा अध्यक्ष हीरेन्द्रनाथ गोस्वामी और असम की प्रदेश कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष रिपुन बोरा की किस्मत दांव पर है। इसके अलावा सत्तारूढ़ भाजपा और असम गण परिषद के कई मंत्रियों की भी किस्मत भी पहले चरण के मतदान के साथ ईवीएम में कैद हो जाएगी।

08:52 AM, 27-Mar-2021

असम के इन 12 जिलों में हो रही वोटिंग

असम के 12 जिलों की 47 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। ये जिले हैं- तिनसुखिया, डिब्रूगढ़, धीमाजी, चराईदेव, शिवसागर, माजुली, लखीमपुर, जोरहाट, गोलाघाट, विश्वनाथ, सोनितपुर, नागांव।

08:46 AM, 27-Mar-2021

एक घंटा बढ़ाया गया मतदान का समय

असम में तीन चरणों में मतदान होना है। पहले चरण का मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो गया है और शाम छह बजे खत्म होगा। कोरोना नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए मतदान का समय एक घंटा बढ़ा दिया गया है। 

08:42 AM, 27-Mar-2021

मतदान केंद्र पर मतदाताओं का तापमान चेक करते हुए

डिब्रूगढ़: लाहोवाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान केंद्र पर मतदाताओं का तापमान चेक किया जा रहा है। केंद्र पर मास्क, दस्ताने की भी व्यवस्था भी है।
 

08:37 AM, 27-Mar-2021

मुख्यमंत्री सोनोवाल समेत 264 उम्मीदवार मैदान में

पहले चरण में 47 सीटों पर वोटिंग जारी है। मुख्यमंत्री सोनोवाल समेत 264 उम्मीदवार मैदान में हैं।

08:33 AM, 27-Mar-2021

 नड्डा की मतदाताओं से विनती, मतदान कर वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं  

असम विधानसभा चुनावों में आज प्रथम चरण का मतदान है। सभी मतदाताओं से मेरी विनती है कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोकतंत्र के इस पावन पर्व में भागीदार बनें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान भी अवश्य रखें।
 

08:27 AM, 27-Mar-2021

असम: डिब्रूगढ़ के जे.पी.नगर में एक मतदान केंद्र के बाहर बड़ी संख्या में लोग मतदान करने के लिए अपनी बारी आने का इंतजार करते दिखे। असम में आज विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में 47 सीटों पर मतदान हो रहे हैं।
 

08:21 AM, 27-Mar-2021

बूथ पर सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल

असम के माजुली के कमला बारी जूनियर बेसिक स्कूल में स्थापित मतदान केंद्र पर मतदाता सामाजिक दूरी का पालन करते हुए। 
 

08:14 AM, 27-Mar-2021

असम की जनता से शाह की अपील, मतदान अवश्य करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम की जनता से मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज असम में प्रथम चरण का मतदान है। मैं सभी भाईयों-बहनों और विशेषकर युवाओं से अपील करता हूं कि प्रदेश में शांति, विकास व समृद्धि को बनाए रखने के लिए भारी संख्या में मतदान करें। लोकतंत्र के इस महापर्व में आपकी भागीदारी ही असम की प्रगति का प्रमुख स्तंभ है इसलिए मतदान अवश्य करें।
 

08:09 AM, 27-Mar-2021

समझदारी से मतदान करने की अपील- पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने असम की जनता से इस बार समझदारी से मतदान करने की अपील की।

07:56 AM, 27-Mar-2021

डिब्रूगढ़ के बाकूल में भारी भीड़

डिब्रूगढ़ के बाकूल में मतदाता लंबी लाइनों में खड़े हैं और अपने मतदान का इंतजार कर रहे हैं। आज असम में पहले चरण का मतदान है और लोगों में मतदान को लेकर काफी उत्साह है। इस पोलिंग बूथ पर महिला मतदाताओं की भी अच्छी तादाद है।
 

07:34 AM, 27-Mar-2021

नागांव जिले के रुपाही में मतदान

असम के नागांव जिले में भी मतदान की कई तस्वीरें सामने आई हैं। नागांव के रुपाही में पोलिंग बूथ के बाहर लोग लंबी लाइन में खड़े हैं और अपने मतदान का इंतजार कर रहे हैं। 
 

07:26 AM, 27-Mar-2021

पीएम मोदी ने युवाओं से वोट डालने की अपील की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के लोगों से ज्यादा से ज्यादा वोट डालने की अपील की है। प्रधानमंत्री मोदी ने खासकर असम के युवा मित्रों से ज्यादा से ज्यादा वोट डालने का आग्रह किया है। पीएम मोदी ने अपील करते हुए कहा कि जो लोग वोट डालने के योग्य हैं, वो रिकॉर्ड संख्या में आकर मतदान करें।
 

07:14 AM, 27-Mar-2021

डिब्रूगढ़ में मतदान कर रहे लोग

असम में आज पहले चरण का मतदान हो रहा है। डिब्रूगढ़ के जेपी नगर के एक पोलिंग बूथ के बाहर मतदाता लाइन लगाकर अपना मत डालने के लिए खड़े हैं। पोलिंग बूथ को गुब्बारों से सजाया गया है, असम की पारंपरिक वस्तुओं का वहां सजावट के तौर पर इस्तेमाल किया गया है।
 

06:56 AM, 27-Mar-2021

2016 चुनाव में 47 सीटों में से 10 सीटों पर जीत का अंतर पांच हजार वोट से भी कम था

पहले चरण की इन 47 सीटों में से 10 सीटों पर 2016 के विधानसभा चुनाव में जीत का अंतर पांच हजार वोट से भी कम था। वहीं, 2011 के विधानसभा चुनाव में ऐसी सीटों की संख्या नौ और 2006 विधानसभा चुनाव में 23 रही थी। 

06:45 AM, 27-Mar-2021

पोलिंग बूथ पर मतदान की तैयारियां

नागौन के रुपाही पोलिंग बूथ पर मतदान की तैयारियों का नजारा
 

06:42 AM, 27-Mar-2021

ऊपरी असम को माना जाता था कांग्रेस का गढ़

बता दें कि 2016 से पहले तक ऊपरी असम को कांग्रेस का गढ़ माना जाता था। कांग्रेस ने 2011 में यहां 38 सीटें (46 फीसदी वोट शेयर) और 2016 में 27 सीटें (39 फीसदी वोट शेयर) जीती थीं।
 

06:32 AM, 27-Mar-2021

2016 के विधानसभा चुनाव में भाजपा और सहयोगी अगपा ने जीतीं 35 सीटें

2016 के विधानसभा चुनाव में भाजपा और उसकी सहयोगी अगपा ने 35 सीट जीतकर बड़ी कामयाबी हासिल की थी। उस दौरान भाजपा का वोट शेयर 36 फीसदी रहा और पार्टी को 27 सीटों पर कामयाबी हासिल हुई। वहीं, कांग्रेस 36 फीसदी वोट शेयर के साथ सिर्फ नौ सीटें ही जीत सकी थी।  
 

06:25 AM, 27-Mar-2021

47 सीटों पर 37 मौजूदा विधायक दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं

बता दें कि इन 47 सीटों पर 37 मौजूदा विधायक दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें 24 भाजपा के टिकट से मैदान में हैं। वहीं, कांग्रेस और असम गण परिषद (एजेपी) से 6-6 और एआईयूडीएफ से एक विधायक चुनावी रण में दोबारा किस्मत आजमा रहे हैं। पहले चरण की 47 सीटों में से 11 सीटें अपर असम और उत्तरी असम की हैं। पांच सीटें सेंट्रल असम के नगांव जिले की हैं।
 

06:14 AM, 27-Mar-2021

धार्मिक आधार पर बांटा जा रहा समाज संविधान बचाने वाले को ही चुनें : मनमोहन

असम चुनाव से एक दिन पहले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को एक वीडियो संदेश में कहा कि समाज को धार्मिक, सांस्कृतिक और भाषा के आधार पर बांटा जा रहा है। उन्होंने लोगों से ऐसी सरकार चुनने को कहा, जो संविधान और लोकतंत्र के सिद्धांत को कायम रख सके। उन्होंने असम के मतदाताओं को आश्वस्त किया कि यदि कांग्रेस सत्ता में आई तो राज्य में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लागू नहीं होगा।
 

05:53 AM, 27-Mar-2021

असम चुनाव: प्रथम चरण का मतदान समाप्त, कुल 76.92 फीसदी हुई वोटिंग

असम में पहले चरण के मतदान में मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, विधानसभा अध्यक्ष हीरेन्द्रनाथ गोस्वामी और असम की प्रदेश कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष रिपुन बोरा के भाग्य का फैसला होगा। इसके अलावा सत्तारूढ़ भाजपा और असम गण परिषद के कई मंत्रियों की भी किस्मत भी पहले चरण के मतदान के साथ ईवीएम में कैद हो जाएगी। इस चरण में अधिकतर सीटों पर सत्तारूढ़ भाजपा-एजीपी गठबंधन, कांग्रेस नीत विपक्षी महागठबंधन और नवगठित असम जातीय परिषद (एजेपी) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार हैं। राज्य में तीन चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में 27 मार्च, दूसरे चरण में एक अप्रैल और तीसरे चरण में छह अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। मतदान सुबह सात बजे शुरू होकर शाम छह बजे समाप्त होगा। कोविड-19 नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए मतदान का समय एक घंटा बढ़ाया गया है।
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें