फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम : स्मृति ईरानी ने कांग्रेस को बताया सबसे भ्रष्ट पार्टी, कहा - योजनाओं को लाभ लेने के लिए भाजपा को दें वोट 

Sat, 13 Mar 2021 03:13 PM IST
दीप्ति मिश्रा पीटीआई, मारीयानी

सार

  • स्मृति ईरानी लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील की
  • स्मृति ने बिना नाम लिए मनमोहन सिंह पर साधा निशाना
विज्ञापन
स्मृति ईरानी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में पश्चिम बंगाल और असम समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस दौरान राजनीतिक पार्टियों के बीच जुबानी जंग भी जोरों पर है। केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को कांग्रेस को सर्वाधिक भ्रष्ट पार्टी करार दिया। साथ ही लोगों से अपील की कि केंद्र तथा राज्य की विभिन्न योजनाओं का लाभ लगातार लेते रहने के लिए वे भाजपा को वोट दें।

विज्ञापन

असम में शनिवार को अपनी पहली चुनावी रैली को संबोधित कर रहीं ईरानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने ऐसी अनेक योजनाएं शुरू की हैं, जिनसे राज्य की जनता को लाभ हो रहा है।

स्मृति ईरानी ने मारियानी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित रैली में कहा कि कांग्रेस से ज्यादा भ्रष्ट और कोई नहीं है। केवल भाजपा ही वह पार्टी है, जो गरीबों के कल्याण के लिए काम करती है। ईरानी ने कहा कि भाजपा सरकार ने राज्य भर में चाय बागानों में काम करने वाले लोगों के लिए अथक काम किया है।  ईरानी ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने गरीब लोगों के लिए कभी काम नहीं किया। साथ ही उन्होंने लोगों से विधानसभा चुनावों में भाजपा को वोट देने की अपील की।
विज्ञापन





केंद्रीय मंत्री ईरानी ने राज्यसभा में असम का प्रतिनिधित्व कर रहे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा। स्मृति ईरानी ने कहा कि असम से कांग्रेस के कुछ बड़े नेता भी हैं, जो प्रधानमंत्री तक बने, लेकिन असम में एम्स केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन काल में ही आया।

ईरानी यहां भाजपा के उम्मीदवार रमानी तंती के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रही हैं। इस सीट पर तंती का सीधा मुकाबला तीन बार के कांग्रेस विधायक रूपज्योती कुर्मी से है। मारीयानी विधानसभा सीट पर चुनाव पहले चरण के तहत 27 मार्च को होना है।


वरिष्ठ कांग्रेस नेता की मृत्यु के बाद कांग्रेस ने मिलाया अजमल से हाथ
केंद्रीय मंत्री ईरानी ने जोरहाट की सभा में कहा कि कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता, जब जिंदा थे तो उन्होंने बदरुद्दीन अजमल से पार्टी को हाथ मिलाने से रोका। लेकिन उनके निधन के बाद कांग्रेस ने अजमल से गठबंधन कर लिया। उन्होंने उन लोगों से हाथ मिलाया, जिन्होंने असम की जनजाति व संस्कृति पर हमले का प्रयास किया। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें