असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया
- फोटो : Amar Ujala
असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने मंगलवार को असम के एक प्रमुख वायु सेना स्टेशन जोरहाट वायु सेना स्टेशन का दौरा किया। एयर कमोडोर भुवन माथुर, एयर ऑफिसर कमांडिंग, वायु सेना स्टेशन जोरहाट और एयर कमोडोर सुनील अग्रवाल, एयर ऑफिसर कमांडिंग, पांच वायु सेना अस्पताल ने उनका स्वागत किया। इस दौरान राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यात्रा के दौरान राज्यपाल ने वायु सेना स्कूल जोरहाट का भी दौरा किया, जहां विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम कर राज्यपाल का अभिनंदन किया।
सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि इस दौरान राज्यपाल को स्टेशन के इतिहास, विभिन्न मानवीय सहायता और आपदा राहत, नागरिक की सहायता और उत्तर पूर्व के इंटरफेस के रूप में इसकी भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान राज्यपाल ने वायु सेना स्कूल जोरहाट का भी दौरा किया, जहां एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस दौरान राज्यपाल स्कूल के विद्यार्थियों और शिक्षकों से भी मिले। राज्यपाल ने छात्रों और शिक्षकों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने छात्रों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।