फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: भ्रष्टाचार विरोधी निदेशालय की टीम को मिली बड़ी सफलता, पुलिस उप निरीक्षक को रिश्वत लेते हुए पकड़ा

Thu, 06 Apr 2023 02:28 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पिछले महीने ही असम की सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय ने दो सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत के मामले में रंगे हाथ पकड़ा था।
विज्ञापन
Bribe - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम की भ्रष्टाचार विरोधी निदेशालय ने बुधवार को एक पुलिस उप निरीक्षक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस के अनुसार, आरोपी को पकड़ने के लिए टीम ने उसके कार्यालय में ही एक जाल बिछाया था। 

विज्ञापन


योजना के तहत पुलिस उप निरिक्षक शिकायतकर्ता से एक पुराने लंबित मामले में राहत देने के लिए मांगी गई रिश्वत का हिस्सा स्वीकार करते हुए पकड़ा गया। रिश्वत लेने वाले आरोपी सुरजुल हक है, जो कि असम के नगांव में पुलिस उप निरीक्षक के तौर पर कार्यरत थे। उनके खिलाफ अब कानूनी कार्रवाई चल रही है। 

पिछले महीने ही असम की सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय ने दो सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत के मामले में रंगे हाथ पकड़ा था। गिरफ्तार किए गए सरकारी कर्मचारियों की पहचान उदलगुरी जिले के कलईगांव के राजस्व मंडल अधिकारी कार्यालय से कनक चंद्र बरुआ, लाट मंडल और दिलीप बोराह, गांवबुराह (ग्राम प्रधान) के रूप में की गई थी। उन्हें 10,000 रुपये रिश्वत के तौर पर लेते हुए पकड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें