फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम: दोहरे दुष्कर्म-हत्या के आरोपी ने की भागने की कोशिश, पुलिस की गोली लगने से घायल

Thu, 17 Jun 2021 09:31 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, कोकराझार

सार

इस महीने की 12 तारीख को दो बहनों के शव जिले में स्थित उनके गांव के पास एक पेड़ से लटके मिले थे । दोनों की उम्र 14 और 16 साल थी। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात की और कहा था कि सरकार इन दोनों लड़कियों की मौत को हल्के में नहीं लेगी। उन्होंने मामले की गहन जांच के आदेश दिए। विशेष पुलिस महानिदेशक एल आर बिश्नोई ने विशेष जांच दल का गठन किया और सात लोग गिरफ्तार किए गए। इनमें से तीन मुख्य संदिग्ध हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम में हाल ही में हुए दोहरे दुष्कर्म और हत्या मामले के प्रमुख आरोपियों में से एक ने गुरुवार को कोकराझार जिले में भागने की कोशिश की। इस दौरान वह पुलिस की गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भागने की कोशिश कर रहे आरोपी के हमले में एक कांस्टेबल भी घायल हो गया। मामले में अभी तक सात लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह घटना उस वक्त हुई जब पुलिसकर्मी आरोपी को लेकर बेदलांगबारी के जंगलों में जा रहे थे, जहां उसकी निशानदेही पर दो मृतक किशोरियों में से एक का मोबाइल फोन बरामद किया जाना था। अधिकारी ने बताया, 'पुलिस आरोपी को लेकर मौके पर जा रही थी, जहां उसने एक किशोरी का मोबाइल फोन छिपाया था। तभी उसने अचानक वहां पड़ा 'दाओ' (लोहे का धारदार हथियार) उठा कर एक कॉन्स्टेबल पर हमला कर दिया।'

कोकराझार के पुलिस अधीक्षक प्रतीक थुबे ने बताया कि आरोपी ने हथकड़ी तोड़ने का प्रयास भी किया फिर भागने लगा। इस पर पुलिस ने आरोपी पर दो गोलियां चलाईं जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद पहले उसे कोकराझार के सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे बरपेटा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। कांस्टेबल की हालत खतरे से बाहर है जबकि आरोपी की स्थिति नाजुक बनी हुई है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें