फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम में युवती की मौत: रात दो बजे मां को फोन पर मारपीट, सांस में तकलीफ की शिकायत की थी, क्या 'लव जिहाद' मामला?

Sun, 27 Sep 2026 02:32 AM IST
ज्योति भास्कर एजेंसी, गुवाहाटी।

सार

असम में 22 साल की युवती की मौत के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक युवती ने रात दो बजे मां को फोन पर मारपीट किए जाने और सांस में तकलीफ की शिकायत की थी। इसमें 'लव जिहाद' का आरोप भी लगा है।
विज्ञापन
गुवाहाटी के होमस्टे में युवती का शव बरामद - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम में गुवाहाटी के बाहरी इलाके अजरा स्थित एक होमस्टे में 22 वर्षीय छात्रा निमिषा ठाकुरिया का संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। लड़की के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने निमिषा के दोस्त आशिक अली और होमस्टे के मालिक जयंत साकी को गिरफ्तार कर लिया और होमस्टे को सील कर दिया है।

बेहोश युवती को स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए तीन लड़के

पुलिस के मुताबिक, गौहाटी विश्वविद्यालय की छात्रा निमिषा ठाकुरिया अपने दोस्त आशिक अली के साथ होमस्टे में ठहरी थी। शनिवार तड़के तीन युवक निमिषा को बेहोशी की हालत में अजरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। युवती की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तुरंत गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मुख्य आरोपी खुदकुशी का दावा कर क्या बोला?

डीसीपी (पश्चिम) बोलिन देवरी ने बताया कि मुख्य आरोपी आशिक अली ने दावा किया है कि छात्रा ने छत के पंखे से लटककर आत्महत्या की है। हालांकि, मृतका के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे मामला बेहद संदिग्ध हो गया है। आरोपी के दावे की सच्चाई का पता लगाने के लिए गहन जांच जारी है।

मां से मारपीट और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत, लव जिहाद का एंगल कैसे उभरा

परिवार के अनुसार, घटना की रात करीब 2 बजे निमिषा ने मां को फोन करके बताया था कि उसके साथ मारपीट की जा रही है और उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही है, जिसके बाद उसका फोन स्विच ऑफ हो गया था। स्थानीय लोगों और विश्वविद्यालय के छात्रों ने इसे लव जिहाद का मामला बताकर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें