अश्विनी कुमार सिंह ने सोमवार को बीएसएफ के दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के महानिरीक्षक का पदभार संभाल लिया। वे वसीमा सुरक्षा बल के 1984 बैच के अधिकारी हैं। उन्होंने वाई बी खुरानिया (आइपीएस) की जगह पदभार संभाला है जो बीएसएफ मुख्यालय, नई दिल्ली में महानिरीक्षक के रूप में तैनात किए गए हैं।