फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस के खिलाफ असरदार दवाई हो सकती है अश्वगंधा जड़ी-बूटी: रिसर्च

Mon, 18 May 2020 11:11 PM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना वायरस के खिलाफ आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी अश्वगंधा काफी मददगार साबित हो सकती है। आईआईटी दिल्ली और जापान के एक प्रौद्योगिकी संस्थान के रिसर्च में यह पाया गया है। रिसर्च के मुताबिक कोविड-19 संक्रमण को रोकने और उपचार में यह औषधि काफी प्रभावी हो सकती है। 

विज्ञापन


रिसर्च टीम के मुताबिक अश्वगंधा और प्रोपोलीस के प्राकृतिक यौगिक में कोरोना वायरस को रोकने वाली दवाई बनने की क्षमता है। बता दें कि प्रोपोलीस, मुधमक्खी के छत्ते के अंदर पाया जाने वाला मोमी गोंद होता है। 

आईआईटी दिल्ली के जैव प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख डी सुंदर ने कहा, ‘‘अध्ययन टीम में शामिल वैज्ञानिकों ने रिसर्च के दौरान सार्स-कोवी-2 एंजाइम को निशाना बनाया।’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘रिसर्च के नतीजे न सिर्फ कोरोना वायरस को रोकने वाली दवाइयों के परीक्षण के लिए जरूरी समय और लागत को बचा सकते हैं, बल्कि वे कोविड-19 महामारी के प्रबंधन में भी महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।’’
विज्ञापन


डी सुंदर का कहना है कि दवाई बनाने में कुछ समय लग सकता है। बता दें कि यह रिसर्च आईआईटी दिल्ली के साथ जापान के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड इंडस्ट्रियल साइंस एंड टेक्नोलॉजी (एआईएसटी) ने किया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार ने भी इस बारे में एक अध्ययन शुरू किया है कि क्या अश्वगंधा कोरोना वायरस को रोकने वाली दवा बन सकता है। सरकार की तरफ से यह भी देखा जा रहा है कि क्या यह संभावित दवा के रूप में मलेरिया को रोकने वाली दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन का विकल्प बन सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें