फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15वें वित्त आयोग के पूर्णकालिक सदस्य बने पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार अशोक लाहिड़ी

Fri, 04 May 2018 05:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Ashok Lahiri (File Photo)
विज्ञापन

पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार अशोक लाहिड़ी को 15 वें वित्त आयोग का पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त कर दिया गया है। कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश में इसकी जानकारी दी गई है।

विज्ञापन


लाहिड़ी फिलहाल एनके सिंह की अध्यक्षता में आयोग के अंशकालिक सदस्य के पद पर कार्यरत हैं। कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने लाहिड़ी की पूर्णकालिक सदस्य के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

बता दें कि आयोग अपनी रिपोर्ट अक्टूबर 2019 तक सौंपेगा। आयोग केंद्र व राज्य सरकारों के वित्त, घाटे, ऋण स्तर व राजकोषीय अनुशासन प्रयासों की मौजूदा स्थिति की समीक्षा कर रहा है। यह राजकोषीय स्थिति मजबूत करने की व्यवस्था पर सुझाव देगा। 
विज्ञापन


नए वित्त आयोग की सिफारिशें एक अप्रैल 2020 से शुरू होने वाले पांच साल की अवधि के लिए होंगी। उल्लेखनीय है कि वित्त आयोग एक संवैधानिक संस्था है, जिसका गठन संविधान के अनुच्छेद 280 के तहत हर पांच साल में होता है। आयोग केंद्र से राज्यों को मिलने वाले अनुदान के नियम भी तय करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें