फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 मई तक जेल में रहेगा अशोक खरात: महिलाओं की मजबूरी का उठाता था फायदा, नासिक कोर्ट में हुई मामले की सुनवाई

Wed, 29 Apr 2026 04:27 PM IST
Himanshu Singh Chandel पीटीआई, नासिक

सार

ढोंगी बाबा अशोक खरात की सारी काली करतूतें धीरे-धीरे सामने आ रही हैं। यौन शोषण के सातवें मामले में नासिक की एक अदालत ने उसे 12 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। खरात पर दैवीय शक्तियों और काले जादू का दावा करके कई महिलाओं का यौन शोषण करने और धोखाधड़ी के गंभीर आरोप हैं। सुरक्षा कारणों से अदालत की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की गई।
 
विज्ञापन
आरोपी अशोक खरात - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नासिक में एक ढोंगी बाबा के काले कारनामों का लगातार पर्दाफाश हो रहा है। खुद को भगवान का दूत और ज्योतिषी बताने वाले अशोक खरात पर एक के बाद एक कई गंभीर आरोप लग रहे हैं। महिलाओं की मजबूरी और परेशानियों का फायदा उठाकर उनके साथ गंदा काम करने वाले इस बाबा को अब अदालत से तगड़ा झटका लगा है। बाबा के खिलाफ पुलिस की जांच तेज हो गई है और अब उसे जेल की हवा खानी पड़ रही है।

विज्ञापन


 
क्या हुआ नासिक कोर्ट की सुनवाई में?
 

  • यौन शोषण के सातवें मामले में नासिक की अदालत ने बुधवार को अशोक खरात को 12 मई तक न्यायिक हिरासत (जेल) में भेज दिया है।
  • इससे पहले सोमवार को अदालत ने इस मामले में खरात को बुधवार तक विशेष जांच दल (SIT) की कस्टडी में भेजा था।
  • पुलिस कस्टडी खत्म होने के बाद पुलिस ने उसे बुधवार को फिर से अदालत में पेश किया और न्यायिक हिरासत की मांग की।
  • सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए अदालत की यह पेशी और सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई।
 

ये भी पढ़ें- UP: गंगा एक्सप्रेसवे पर गाड़ियां ही नहीं, दौड़ेंगे सपने और अवसर; मेरठ से प्रयागराज महज 6-7 घंटे में पहुंचेंगे

सातवें मामले में बाबा ने महिला के साथ क्या किया था?
 

  • खरात पर आरोप है कि उसने एक शादीशुदा महिला का यौन शोषण किया, जो अपने पारिवारिक विवाद का हल मांगने उसके पास आई थी।
  • बाबा ने चालाकी से महिला को पीने के लिए कुछ दिया और फिर उसके साथ यौन उत्पीड़न किया।
  • हैरानी की बात यह है कि जिस वक्त यह घटना हुई, उस वक्त महिला का पति बाबा के दफ्तर के बाहर ही बैठा था।
  • इसके बाद बाबा ने महिला को धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को कुछ बताया तो वह उसे जान से मार देगा।

विज्ञापन

बाबा खरात के खिलाफ और क्या हैं बड़े आरोप?
खरात काले जादू और दैवीय शक्तियों का झूठा दावा करके महिलाओं को फंसाता था और बड़े पैमाने पर पैसों की धोखाधड़ी भी करता था। 18 मार्च को एक महिला ने उस पर तीन साल तक बार-बार रेप करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद उसे पहली बार गिरफ्तार किया गया था। बाबा की राजनीतिक पहुंच बहुत ऊपर तक थी। गिरफ्तारी के बाद बड़े नेताओं और समाज के खास लोगों के साथ उसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। फिलहाल एसआईटी (SIT) नासिक और अहिल्यानगर जिलों में उसके खिलाफ यौन शोषण और धोखाधड़ी के 12 मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन



अन्य वीडियो-


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें