फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की तैयारी, अशोक गहलोत बने गुजरात के वरिष्ठ पर्यवेक्षक, भूपेश बघेल को मिली ये जिम्मेदारी

Tue, 12 Jul 2022 04:17 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आगामी गुजरात और हिमाचल प्रदेश चुनाव को देखते हुए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने अभी से अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। कांग्रेस ने राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत को गुजरात के लिए कांग्रेस का सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया है।
विज्ञापन
सीएम गहलोत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनानों को देखते हुए कांग्रेस ने मंगलवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांग्रेस ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को गुजरात के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट को हिमाचल प्रदेश के चुनाव के लिए पर्यवेक्षक बनाया गया है। 

विज्ञापन




बघेल को मिली ये जिम्मेदारी
इस संबंध में केसी वेणुगोपाल ने पार्टी की तरफ से एक बयान जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही टीएस सिंह देव और मिलिंद देवड़ा को गुजरात चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है, जबकि सचिन पायलट और प्रताप सिंह बाजवा हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के पर्यवेक्षक होंगे।
विज्ञापन


सोनिया गांधी ने किया नियुक्त
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गहलोत को गुजरात चुनाव और बघेल को हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। दरअसल, गुजरात और हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। कांग्रेस दोनों राज्यों में भाजपा से सत्ता हथियाना चाहती है। जिसके लिए पार्टी ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। 

इससे पहले चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी पंजाब में AAP से हार गई और उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भी निराशाजनक प्रदर्शन किया।  उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भाजपा ने सत्ता बरकरार रखी। 

गुजरात चुनाव: कांग्रेस ने सभी 26 लोकसभा क्षेत्रों में प्रभारियों की नियुक्ति की
गुजरात कांग्रेस ने मंगलवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के संगठन प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की और राजस्थान, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के वरिष्ठ पदाधिकारियों और मंत्रियों को राज्य के 26 संसदीय क्षेत्रों का प्रभारी नियुक्त किया।

बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए गुजरात कांग्रेस इकाई के प्रभारी रघु शर्मा ने कहा कि "इस साल गुजरात में चुनाव होने हैं और कांग्रेस यह चुनाव 125 सीटें जीतने के लिए लड़ेगी। आज आलाकमान ने हमारे नेता अशोक गहलोत को वरिष्ठ पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी है। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र जैसे पड़ोसी राज्यों के वरिष्ठ नेताओं और विधायकों को 26 लोकसभा क्षेत्रों का प्रभारी बनाया गया है।"
विज्ञापन


शर्मा ने यह भी कहा कि कांग्रेस सामूहिक रूप से चुनाव लड़ेगी और राज्य की जनता इस बार सबसे पुरानी पार्टी को मौका देने के पक्ष में है।गुजरात कांग्रेस प्रभारी ने भी आम आदमी पार्टी पर यह कहते हुए कटाक्ष किया कि अगर अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली पार्टी एक भी सीट जीतने में कामयाब रही तो यह आश्चर्य होगा। उन्होंने AAP को भाजपा की बी टीम कहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें