यूपी में सरकारी फाइलों में मुख्यमंत्री के हस्ताक्षर की गुहार संबंधी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने वरिष्ठ वकील अशोक देसाई को अमाइकस क्यूरी (न्याय मित्र) नियुक्त किया है। अब इस मामले पर सुपीम कोर्ट सितंबर के दूसरे हफ्ते में सुनवाई करेगा।
न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने गुरुवार को इस मामले की सुनवाई के दौरान वरिष्ठ वकील अशोक देसाई को अमाइकस क्यूरी नियुक्त किया है।
पिछली सुनवाई में पीठ ने यूपी सरकार से पूछा था कि कितनी फाइलों पर मुख्यमंत्री हस्ताक्षर करते हैं और कितनी फाइलों पर उनके बदले कोई और हस्ताक्षर करते हैं। जवाब में सरकार की ओर से कहा गया कि यह सब नियमों के तहत होता है। कुछ फाइलों पर मुख्यमंत्री खुद करते हैं जबकि कुछ पर अधिकारी।