फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर के मुद्दे पर अशोक चौहान ने उद्धव पर किया हमला, कहा देश संविधान से चलेगा

Sun, 21 Oct 2018 06:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अशोक चौहान - फोटो : ANI
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चौहान ने उद्धव ठाकरे के राम मंदिर पर दिए गए बयान को लेकर पलटवार किया है। शिवसेना प्रमुख पर हमला बोला हुए अशोक चौहान ने कहा कि उद्धव ठाकरे आए दिन बयान देते रहते हैं। शिवसेना कभी भी राम मंदिर के मुद्दे पर गंभीर नहीं रही। अयोध्या का नाम बार-बार इसलिए लिया जा रहा है क्योंकि चुनाव आ रहे हैं।
विज्ञापन


शिवसेना नेता संजय राउत के बयान का जवाब देते हुए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चौहान ने कहा कि देश संविधान से चलता है और कोर्ट का जो भी निर्णय आएगा वो पूरे देश को मानना होगा। बता दें कि संजय राउत ने कहा था कि राम मंदिर का मुद्दा आस्था से जुड़ा है और कोर्ट इस मुद्दे का हल नहीं कर सकती।

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने 25 नवंबर को अयोध्या जाने का ऐलान किया है। अपनी दशहरा रैली में शिव सेना अध्यक्ष  उद्धव ठाकरे ने कहा कि वह अपनी इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री से पूछेंगे कि अबतक राम मंदिर क्यों नहीं बना। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें