फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashadhi Ekadashi: मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भगवान विट्ठल के मंदिर में ‘महापूजा’ की

Wed, 01 Jul 2020 01:17 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, पुणे
विज्ञापन
आषाढ़ी एकादशी पर पूजा करते सीएम उद्धव ठाकरे और उनकी पत्नी - फोटो : Twitter CMO Maharashtra
विज्ञापन

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर सोलापुर जिले के पंढरपुर में भगवान विट्ठल और देवी रुक्मिणी के मंदिर में बुधवार को महापूजा की।

विज्ञापन


परंपरा के अनुसार, मुख्यमंत्री ने अपनी पत्नी रश्मि ठाकरे के साथ भगवान विट्ठल के मंदिर में तड़के ढाई बजे पूजा की और भगवान से महाराष्ट्र और देश को कोरोना वायरस से मुक्त बनाने तथा राज्य में किसानों को शांति एवं समृद्धि देने की प्रार्थना की। उनके बेटे और राज्य के मंत्री आदित्य ठाकरे भी धार्मिक समारोह में मौजूद थे।

‘वरकरी’ (भगवान विट्ठल के भक्त) दंपती विट्ठल बाधे और अनुसूया बाधे को भी मुख्यमंत्री के साथ अनुष्ठान करने का अवसर मिला। सामान्य समय में, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों के लाखों वरकरी आषाढ़ी एकादशी पर पंढरपुर के मंदिर पहुंचते हैं।
विज्ञापन


हालांकि, कोविड-19 वैश्विक महामारी के मद्देनजर, महाराष्ट्र सरकार ने इस साल की वार्षिक वारी तीर्थयात्रा को रद्द कर दिया। मुंबई से 350 किलोमीटर दूर स्थित मंदिर नगरी में लोगों को जमा होने से रोकने के लिए मंगलवार से कर्फ्यू लगा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें