फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव परिणाम से पहले केसीआर से मिलेंगे ओवैसी, कहा- अपने बलबूते सरकार बनाएगी टीआरएस

Mon, 10 Dec 2018 04:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : Facebook
विज्ञापन

11 दिसंबर को पांच राज्यों में हुए चुनावों के परिणाम आएंगे। ऐसे में राजनीतिक हलचलें तेज हो गई हैं। इसी बीच तेलंगाना में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के अध्यक्ष और राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव से मुलाकात करेंगे। मुलाकात के पहले उन्होंने कहा कि टीआरएस अपने बलबूते तेलंगाना में अगली सरकार बनायेगी और उनकी पार्टी टीआरएस और चन्द्रशेखर राव के साथ खड़ी रहेगी।

विज्ञापन


ओवैसी ने कहा कि वह सोमवार की दोपहर केसीआर राव से मिलेंगे। उन्होंने कहा, ‘यह राष्ट्र निर्माण के एक बड़े लक्ष्य की ओर हमारा पहला कदम है।’ हैदराबाद से सांसद ओवैसी ने ट्वीट किया, ‘मैं आज अपराह्र तेलंगाना के कार्यवाहक और अगले मुख्यमंत्री, केसीआर साहब से मुलाकात करूंगा। इंशाअल्लाह वह अपने बलबूते ही सरकार बनायेंगे ओर मजलिस उनके साथ खड़ी रहेगी। यह राष्ट्र निर्माण के एक बड़े लक्ष्य की ओर हमारा पहला कदम है।’ 

एआईएमआईएम ने सात दिसंबर को हुए विधानसभा चुनाव में आठ सीटों पर चुनाव लड़ा था जबकि 2014 के चुनाव में इस पार्टी ने सात सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किये थे और टीआरएस का समर्थन किया था। बेशक दोनों पार्टियों ने राज्य में अलग-अलग चुनाव लड़ा है, लेकिन अंदरखाने दोनों के बीच दोस्ताना रिश्ता है। टीआरएस ने इस बार अकेले ही चुनाव लड़ा और उसके सामने कांग्रेस की अगुवाई वाला गठबंधन था। इसमें तेलुगू देशम पार्टी और वामदल शामिल हैं। वहीं ओवैसी ने सिर्फ हैदराबाद में ही अपने उम्मीदवार उतारे जहां उनका खासा प्रभाव है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें