फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू राष्ट्रवाद का प्रतिनिधित्व करता है संघ, निमंत्रण स्वीकार नहीं करूंगा : ओवैसी

Fri, 14 Sep 2018 06:11 AM IST
एजेंसी, हैदराबाद  
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी
विज्ञापन
एमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी का कहना है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) हिंदू राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करता है और वह संघ के किसी कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण स्वीकार नहीं करेंगे। अगले सप्ताह संघ प्रमुख मोहन भागवत का दिल्ली में तीन दिवसीय व्याख्यान होना है, जिसको लेकर जोरशोर से तैयारियां चल रही हैं। संघ ने संकेत दिए हैं कि वह इस कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, माकपा महासचिव सीताराम येचुरी समेत दूसरे राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्र की हस्तियों को निमंत्रण भेजने पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम को लेकर जब हैदराबाद के सांसद ओवैसी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि संघ के किसी कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता स्वीकार नहीं करेंगे। जिस तरह पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने नागपुर में संघ के कार्यक्रम में शिरकत कर गलती की थी, मैं वैसी गलती नहीं करने वाला। मैं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल के बारे में कुछ नहीं कह सकता, लेकिन मैं संघ के किसी निमंत्रण को स्वीकार नहीं करूंगा।’ 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें