फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल में चुनाव प्रचार: ओवैसी-हुमायूं कबीर एक मंच पर, AIMIM चीफ बोले- महज वोटिंग मशीन बनकर रह गए हैं मुस्लिम

Wed, 01 Apr 2026 03:32 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मुर्शिदाबाद में हुमायूं कबीर के साथ चुनावी रैली की। उन्होंने कहा कि बंगाल में कमजोर वर्गों और मुसलमानों का शोषण रोकने के लिए वे एकजुट हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुसलमानों और कमजोर वर्गों का शोषण हो रहा है और उन्हें सिर्फ वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन
AIMIM सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को मुर्शिदाबाद में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने हुमायूं कबीर के नेतृत्व वाली पार्टी एजेयूपी (AJUP) के उम्मीदवारों के समर्थन में वोट मांगे। ओवैसी ने कहा कि बंगाल में कमजोर वर्गों और मुसलमानों का शोषण रोकने के लिए उन्होंने कबीर के साथ हाथ मिलाया है।
विज्ञापन


ओवैसी ने सत्ताधारी टीएमसी और अन्य दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि इन पार्टियों ने मुसलमानों का इस्तेमाल सिर्फ वोट के लिए किया, लेकिन उनके विकास के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि पिछले 50 वर्षों में इस समुदाय ने कांग्रेस, वाम मोर्चे और टीएमसी को वोट दिया, फिर भी उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें: वंदे भारत का खाना खाकर बीमार हुए मां-बेटे: लंच खाने के बाद सूजे महिला के होंठ, बच्चे को हुआ डायरिया; IRCTC ने दिया जवाब
विज्ञापन


रैली में ओवैसी ने कहा कि भारतीय राजनीति की सच्चाई यही है कि जिस समाज का अपना नेतृत्व होता है, वही तरक्की करता है। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि मुसलमान अब सिर्फ 'वोटिंग मशीन' बनकर रह गए हैं। अब समय आ गया है कि मुस्लिम समुदाय अपने नेता खुद चुने। इससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और राजनीतिक फैसलों में उनकी हिस्सेदारी बढ़ेगी।
विज्ञापन


ओवैसी ने दावा किया कि यह नया गठबंधन ममता बनर्जी और उनकी पार्टी को बड़ा झटका देगा। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि जीत मिलने पर उनकी आवाज मजबूती से उठाई जाएगी। पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल और दूसरे चरण का 29 अप्रैल को होगा। इन चुनावों के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

अन्य वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें