फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asaduddin Owaisi: युवा भारत पर ओवैसी का वार, प्रधानमंत्री मोदी से पूछा- 60% युवाओं को नौकरी और हुनर कब मिलेगा?

Fri, 06 Feb 2026 10:39 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निजामाबाद

सार

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने राज्यसभा में प्रधानमंत्री मोदी के भाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए युवा आबादी, रोजगार, कौशल विकास और जनसंख्या नीति को लेकर तीखे सवाल उठाए।
विज्ञापन
एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : ANI Photos
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना के निजामाबाद में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज्यसभा भाषण पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। ओवैसी ने कहा कि प्रधानमंत्री यह कहते हैं कि दुनिया की आबादी बूढ़ी हो रही है, जबकि भारत की आबादी युवा है, लेकिन असली सवाल यह है कि इस युवा आबादी के लिए सरकार ने अब तक क्या किया है।

विज्ञापन


ओवैसी ने कहा "मैं प्रधानमंत्री का भाषण सुन रहा था। उन्होंने कहा कि देश की 60 फीसदी आबादी 40 साल से कम उम्र की है। काश कोई उनसे पूछता कि इन युवाओं के लिए कितनी नौकरियां पैदा की गईं? इन्हें कौन से कौशल सिखाए गए, ताकि ये अपने भविष्य को सुरक्षित बना सकें?"



उन्होंने आगे कहा कि देश में मुस्लिम आबादी को लेकर डर फैलाया जाता रहा है, जबकि सच्चाई यह है कि भारत में मुस्लिम आबादी कभी भी हिंदू आबादी से ज्यादा नहीं होने वाली। ओवैसी के मुताबिक, अब सत्ताधारी दल और उससे जुड़े संगठन यह समझने लगे हैं कि 20-30 साल बाद भारत भी बुजुर्ग होती आबादी की चुनौती का सामना करेगा। ओवैसी ने जोर देकर कहा कि सिर्फ युवा आबादी होना ही काफी नहीं है, बल्कि जरूरी यह है कि उन्हें रोजगार, शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण दिया जाए।
विज्ञापन


आरएसएस प्रमुख के तीन बच्चों वाले बयान पर दी प्रतिक्रिया
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के तीन बच्चों वाले बयान पर कटाक्ष करते हुए ओवैसी ने कहा "अब मोहन भागवत लोगों से तीन बच्चे पैदा करने की बात कर रहे हैं, हालांकि वे खुद ऐसा नहीं कर रहे हैं, वो अलग बात है।" उन्होंने कहा कि पहले यही लोग जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने की बात करते थे और अल्पसंख्यकों की आलोचना करते थे, लेकिन अब उन्हें एहसास हो रहा है कि जब किसी देश की आबादी बूढ़ी होने लगती है, तो उसका असर अर्थव्यवस्था और समाज पर कितना गहरा पड़ता है।

गौरतलब है कि ओवैसी का यह बयान तेलंगाना में होने वाले नगर पालिका चुनावों से ठीक पहले आया है। राज्य में 11 फरवरी को मतदान होगा और 13 फरवरी को वोटों की गिनती होगी। यह चुनाव 116 नगर पालिकाओं और सात निगमों के लिए हो रहे हैं। इसके लिए 27 जनवरी से 30 जनवरी तक नामांकन स्वीकार किए गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें