फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2002 दंगा: अमित शाह के सबक सिखाने वाले बयान पर ओवैसी का पलटवार, बोले- क्या यही सिखाना चाहते हैं...

Sat, 26 Nov 2022 05:35 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 2002 में दंगाइयों को सबक सिखाने वाले बयान पर जमकर निशाना साधा। 
विज्ञापन
Asaduddin Owaisi - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 2002 में दंगाइयों को सबक सिखाने वाले बयान पर जमकर निशाना साधा। दरअसल, 25 नवंबर को अमित शाह ने गुजरात के नाडियाड खेड़ा में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अशांति फैलाने वालों को 2002 में सबक सिखाया था। जिसके बाद राज्य में शांति कायम हुई है। 

विज्ञापन


अमित शाह के इसी बयान पर ओवैसी ने पलटवार किया। गुजरात के जुहापुरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी ने कहा कि अमित शाह ने रैली के दौरान बयान दिया कि उन्होंने 2002 में गुजरात के दंगाइयों को सबक सिखाया है। उन्होंने कहा कि मैं अमित शाह को बताना चाहता हूं कि आपने 2002 में जो सबक सिखाया था वह यह था कि बिलकिस के दुष्कर्मियों को आप मुक्त करेंगे। आपने जो सबक सिखाया वह यह था कि आप बिलकिस की तीन साल की बेटी के कातिलों को रिहा करो। तुमने हमें यह भी सिखाया कि अहसान जाफरी को मारा जा सकता है।

दो चरणों में होगा विधानसभा चुनाव 
गुजरात विधानसभा चुनाव दो चरणों में 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को होने हैं।  पहले चरण में 89 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा, जबकि बाकी बची 93 विधानसभा सीटों के लिए दूसरे चरण में मतदान होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें