ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को एक मामले में बड़ी राहत मिली है। उन्हें 2005 के मुथंगी मस्जिद विध्वंस मामले में गुरुवार को कोर्ट ने बरी कर दिया है। ओवैसी के अलावा 4 और लोगों को बरी किया गया है।
तेलंगाना के संगारेड्डी कोर्ट से बरी होने का फैसला आने के बाद ओवैसी ने क्रांगेस से ट्विटर के जरिए सवाल किए हैं।
ओवैसी ने पूछा है कि मस्जिद के विध्वंस के समय कांग्रेस सरकार में थी, मस्जिद को गैरकानूनी तरीके से ढहाया गया, क्या अब कांग्रेस इसके लिए माफी मांगेगी?