फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asaduddin Owaisi: PM मोदी के आदमपुर दौरे के बाद ओवैसी की चुनौती- रहीम यार खान एयरबेस पर विमान उतारे पाकिस्तान

Tue, 13 May 2025 03:04 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Asaduddin Owaisi's Taunt Pakistan: पीएम मोदी ने पाकिस्तान के झूठ को उजागर करने के लिए और भारत के वायुसेना का दमखम दिखाने के लिए आज आदमपुर एयरबेस का दौरा किया है। वहीं उनके इस दौरे से गदगद असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तानी पीएम और सेना प्रमुख पर तंज कसा है।
विज्ञापन
पीएम के आदमपुर दौरे के बाद पाकिस्तान पर ओवैसी का तंज - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पंजाब के आदमपुर एयरबेस पहुंचे, जहां उन्होंने वायुसेना के लड़ाकों और अधिकारियों से मुलाकात की और उनका हौसला अफजाई भी किया। बता दें कि, प्रधानमंत्री मोदी की आदमपुर यात्रा भारत और पाकिस्तान के बीच कई दिनों तक चले भीषण संघर्ष के बाद हुई। 7 मई को 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए पड़ोसी देश में आतंकी ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया था। इसके बाद दोनों देशों के बीच जमकर सैन्य संघर्ष हुआ। भारत और पाकिस्तान ने 10 मई को सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति जताई।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें - Operation Sindoor: सेना के साहस को सलाम करने आदमपुर एयरबेस पहुंचे पीएम मोदी; पाकिस्तान के झूठ का किया पर्दाफाश

असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान पर कसा तंज?
वहीं पीएम मोदी के इस दौर के बाद एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करके पाकिस्तानी प्रधानमंत्री और सेना प्रमुख पर तंज कसा है। अपने एक्स हैंडल पर असदुद्दीन ओवैसी ने लिखा- क्या एस. शरीफ और ए. मुनीर अपने पट्टे पर लिए गए चीनी विमान को रहीम यार खान एयरबेस पर उतार पाएंगे? 
विज्ञापन
विज्ञापन



यह भी पढ़ें - PM Modi Adampur Visit: आदमपुर एयरबेस ही क्यों पहुंचे मोदी, पाकिस्तान के प्रोपेगैंडा को कैसे किया नेस्तनाबूद?



पीएम मोदी ने खोली पाकिस्तान के प्रोपेगैंडा की पोल
आदमपुर एयरबेस पहुंचने के बाद सिर्फ वायु योद्धाओं का हौसला ही नहीं बढ़ाया, बल्कि पड़ोसी मुल्क को सख्त संदेश भी दिया। उन्होंने यहां सिर्फ सेना के जवानों से बात ही नहीं की, बल्कि इसके जरिए पड़ोसी मुल्क के प्रोपेगैंडा को भी ध्वस्त कर दिया। इस मौके पर वायुसेना के जवानों के साथ पीएम मोदी की 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारे भी लगाए। इस दौरान जो तस्वीरें सामने आई उसमें पीएम मोदी के पीछे एक मिग-29 लड़ाकू विमान और एक एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम साफ दिखाई दे रहा था। इससे ये संदेश साफ था- इसने न केवल पाकिस्तान के इस दावे को खारिज किया कि उसने आदमपुर एयरबेस को नुकसान पहुंचाया और एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम को बर्बाद कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें