फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरोड विधानसभा उपचुनाव: समर्थन के लेकर बोली AIADMK- नामांकन के दौरान भाजपा कर सकती है अपना रुख स्पष्ट

Tue, 31 Jan 2023 03:20 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, चेन्नई

सार

तमिलनाडु में 27 फरवरी को इरोड विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपना रुख अभी तक स्पष्ट नहीं किया है।
विज्ञापन
के पलानी स्वामी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु में 27 फरवरी को इरोड विधानसभा उपचुनाव के लिए सभी पार्टियों की तैयारी जोरों पर है। इस विधानसभा सीट पर इसबार कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। इस उपचुनाव को AIADMK के अंतरिम महासचिव पलानीस्वामी के लिए एक प्रमुख परीक्षा का समय माना जा रहा है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस बार भी AIADMK ने कांग्रेस के पूर्व नेता और तमिल मनीला कांग्रेस (टीएमसी) के संस्थापक जी के वासन की पार्टी को समर्थन करने का एलान कर दिया है।  लेकिन इन सब के बीच मामला भाजपा के पाले में फंस रही है। दरअसल, भाजपा ने अब तक समर्थन को लेकर अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है।

विज्ञापन


नामांकन के दौरान अपना रुख स्पष्ट कर सकती है भाजपा: एआईएडीएमके
एआईडीएमके ने कहा कि भाजपा कांग्रेस नेता ई वी के एस एलंगोवन के बेटे, विधायक थिरुमहान एवरा के निधन के कारण उपचुनाव लड़ने की इच्छुक नहीं है। इसलिए मंगलवार को जब नामांकन शुरू होगा तो पार्टी अपना रुख स्पष्ट कर देगी।

भाजपा ने इस मामले पर निर्णय लेने के लिए  14 सदस्यीय चुनाव समिति का गठन किया 
भाजपा ने इरोड भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष वी सी वेदानधाम के नेतृत्व में 14 सदस्यीय चुनाव समिति का गठन किया है। मोदक्कुरिची विधायक डॉ. सी सरस्वती समिति के सदस्यों में शामिल हैं। इस बीच AIADMK की रणनीति थिरुमहान एवरा की जगह एक मजबूत व्यक्ति को नामित करने की कांग्रेस की गणना को भी परेशान कर रही है, जिसका हाल ही में अचानक निधन हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें