नागालैंड विधानसभा में जारी उलट फेर के बीच नया मोड़ आता नजर आ रहा है। राजभवन के सूत्रों के मुताबिक टीआर जेलियांग आज 3 बजे नागालैंड के मुख्यमंत्री की शपथ ले सकते हैं। राज्यपाल ने टीआर जेलियांग को राज्य का नया मुख्यमंत्री घोषित कर दिया है। उन्होंने जेलियांग को 22 जुलाई तक फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित करने का समय दिया है।
#TRZeliang appointed new chief minister of #Nagaland by Governor P B Acharya.
— Press Trust of India (@PTI_News) July 19, 2017
#Zeliang will be sworn in as #Nagaland CM at 3 pm: Raj Bhavan sources.
— Press Trust of India (@PTI_News) July 19, 2017
इससे पहले सीएम एस लेजित्सु ने शक्ति परिक्षण में शामिल होने से मना कर दिया, जिसके बाद विधानसभा को अनिश्चित काल के लिए टाल दिया गया है।
#Nagaland assembly adjourned sine die. Floor test did not take place as CM Shurhozelie Liezietsu did not turn up
— ANI (@ANI_news) July 19, 2017
गौरतलब है कि नागालैंड के राज्यपाल पीबी आचार्य के निर्देश के मुताबिक 19 जुलाई की सुबह 9:30 पर सभी विधायक नागालैंड की विधानसभा में शक्ति परिक्षण के लिए एकट्ठा होना था। मौजूदा मुख्यमंत्री एस. लेजित्सु को अपनी सरकार बचाने के लिए आज किए जा रहे शक्ति परिक्षण में विश्वासमत हासिल करना था। लेकिन शक्ति परिक्षण शुरू होने के कुछ देर पहले ही उन्होंने इसमें भाग लेने से इनकार कर दिया। जिसके बाद विधानसभा को अनिश्चित काल के टाल दिया गया है।
बता दें कि गुवाहाटी हाईकोर्ट की कोहिमा पीठ ने मंगलवार को नागालैंड के मुख्यमंत्री एस. लेजित्सु की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने सदन में शक्ति परीक्षण के राज्यपाल पीबी आचार्य के निर्देश पर रोक लगाने की मांग की थी।
इसके बाद अब नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के बागी गुट के साथ समझौता नहीं होने की हालत में शक्ति परीक्षण में लेजित्सु सरकार की हार तय मानी जा रही है। सियासी गिलियारों में इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि फ्लोर टेस्ट से पहले मुख्यमंत्री एस. लेजित्सु इस्तीफा भी दे सकते हैं।