फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महज 22 मिनट में ही केजरीवाल बन गए दिल्ली के 'कप्तान', जानें हर मिनट की कहानी

Tue, 11 Feb 2020 07:34 PM IST
आसिम खान चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Arvind Kejriwal - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

11 फरवरी 2020, दिन मंगलवार, सुबह के आठ बजे, दिल्ली में वोटों की गिनती शुरू हुई। एक तरफ भाजपा को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी तो दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली में दोबारा सरकार बनाने के लिए बेचैन थी। जैसे ही नतीजे आने शुरू हुए तो किसी ने भी यह उम्मीद नहीं की होगी कि सरकार बनने का रास्ता इतनी जल्दी साफ हो जाएगा। 

विज्ञापन


शुरू के 22 मिनटों में ही यह साफ हो गया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की दिल्ली में बादशाहत जारी रहने वाली है। आठ बजे वोटों की गिनती शुरू हुई, आठ बजकर एक मिनट पर डाक मत पत्र (पोस्टल बैलेट) के रुझान आने शुरू हो गए। हम आपको बता रहें हैं कि किस तरह 22 मिनट में केजरीवाल का दिल्ली के 'कप्तान' बनने का रास्ता साफ हो गया।
 

  • 8:00 बजे सभी 70 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हुई।
  • डाक मत पत्र (पोस्टल बैलेट) गिने जाने लगे।
  • 8:01 पर पहला रुझान आया जो भाजपा के पक्ष में था।
  • अगले चार मिनट में 5 सीटों के रुझान आए जिसमें भाजपा तीन और आप ने दो सीटों पर बढ़त बना ली।
  • 7वें मिनट में 13 सीटों के रुझानों में आप सात और भाजपा छह सीटों पर आगे निकल गई।
  • 8वें मिनट में 21 सीटों के रुझान आए, आप 13, भाजपा सात और कांग्रेस ने एक सीट पर बढ़त बना ली।
  • इसके बाद आप लगातार बढ़त बनाते हुए 12 मिनट में 36 सीटों के रुझानों में 27 सीटों पर आगे निकल गई।
  • अगले तीन मिनट में तस्वीर साफ हो गई और कुल 60 सीटों के रुझानों में आप ने बहुमत का आधा रास्ता तय करते हुए मैजिक फिगर छू लिया।
  • 13 से 15 मिनट के बीच जैसे ही आप ने बहुमत का आंकड़ा छुआ पार्टी की लीड मजबूत होने लगी और वो 50 सीटों की ओर बढ़ने लगी।
  • अगले 7 मिनट, यानी गिनती शुरू होने के 22 मिनट बाद ही आप ने रुझानों में 53 सीटों पर बढ़त बना ली, भाजपा 15 और कांग्रेस एक पर सिमट गई।
  • 22 मिनट के डाक मतपत्रों की गिनती में पूरी तस्वीर साफ हो गई।
  • 10 बजे ईवीएम के रुझानों में आप दिल्ली में सरकार बनाने की तरफ बढ़ने लगी।
  • 5.55 बजे साफ हो गया कि दिल्ली की जनता ने एक बार फिर केजरीवाल को अपना मुख्यमंत्री चुना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें