फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमल हासन से मुलाकात के बाद केजरीवाल ने कहा- मैं चाहता हूं वो राजनीति में आएं

Thu, 21 Sep 2017 05:37 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल और कमल हासन - फोटो : ANI
विज्ञापन
गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार कमल हासन से मिलने के लिए तमिलनाडु पहुंचे। चेन्‍नई पहुंचकर उन्होंने हासन के घर पर मुलाकात की। केजरीवाल ने कहा कि उनकी मुलाकात काफी अच्छी रही और उन्होंने भ्रष्टाचार समेत कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि कमल को राजनीति में जरूर आना चाहिए।
विज्ञापन


इससे पहले एयरपोर्ट पर कमल हासन की बेटी और एक्ट्रेस अक्षरा हासन ने उन्हें रिसीव किया। केजरीवाल के साथ आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह, आशुतोष और सोमनाथ भारती भी थे।

I am very happy that he (Arvind Kejriwal) is here, have discussed issues including corruption: Kamal Haasan in Chennai pic.twitter.com/pnW3wJfJ2P

— ANI (@ANI) September 21, 2017

Had an excellent meeting, we exchanged our ideas. He (Kamal Haasan) should enter into politics: Arvind Kejriwal in Chennai pic.twitter.com/SfMH4qFg7e
विज्ञापन


— ANI (@ANI) September 21, 201


Tamil Nadu: Delhi CM Arvind Kejriwal meets Kamal Haasan at his residence in Chennai. pic.twitter.com/VfR4jkNpj5

— ANI (@ANI) September 21, 2017

Tamil Nadu: Delhi CM Arvind Kejriwal received by Kamal Haasan's daughter Akshara Haasan in Chennai. pic.twitter.com/hgUDcsIFSc

— ANI (@ANI) September 21, 2017

Chennai: Kamal Haasan arrives at his residence; Delhi CM Arvind Kejriwal to reach shortly. pic.twitter.com/eugvFMecYU

— ANI (@ANI) September 21, 2017

Delhi CM Arvind Kejriwal arrives at  Kamal Haasan's residence in Chennai. pic.twitter.com/nuboj5f5Yd

— ANI (@ANI) September 21, 2017
 
विज्ञापन

राइट विंगर पार्टी से हाथ नहीं मिलाने वाले

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से कमल हासन के राजनीति में जाने की चर्चाएं सुर्खियों में बनी हुई हैं। ऐसे में अरविंद केजरीवाल का उनसे मिलना राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हो जाता है। खुद कमल हासन भी राजनीति में आने की ख्वाहिश जाहिर कर चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि केजरीवाल से मुलाकात के पहले कमल हासन केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से भी मिल चुके हैं। इस मुलाकात के उन्होंने कहा था कि वे किसी राइट विंगर पार्टी से हाथ नहीं मिलाएंगे। 

उन्होंने कहा था कि, 'मैं 40 सालों से सिनेमा से जुड़ा हुआ हूं। मेरे काम में मेरी राजनीतिक सोच की झलक मिलती है। ये तो पक्का है कि मेरी राजनीति का रंग भगवा से अलग है।' ​
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें