फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: गुजरात में केजरीवाल का एक और एलान, बोले- 'आप' इस साल सत्ता में आई तो लागू करेंगे पुरानी पेंशन योजना

Tue, 20 Sep 2022 05:16 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, वडोदरा

सार

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब की तरह हम भी गुजरात में ओपीएस लागू करेंगे। दिलचस्प बात यह है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक दिन पहले आश्वासन दिया था कि अगर कांग्रेस गुजरात में सत्ता में आती तो पुरानी पेंशन योजना को बहाल करेगी।
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस साल दिसंबर में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई हैं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल लगातार गुजरात में रैलियां और प्रेस कांफ्रेंस कर लोगों में अपनी पहुंच बना रहे हैं। केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी इस साल दिसंबर में होने वाले चुनावों में सत्ता में आती है तो पंजाब के जैसे गुजरात में सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करेगी।

विज्ञापन


राहुल गांधी के वादे के बाद केजरीवाल का वादा
गुजरात पहुंचे केजरीवाल ने मीडिया से कहा कि गुजरात में सरकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर आए हैं। उनकी मुख्य मांग पुरानी पेंशन योजना को लागू करना है। मैं उन्हें गारंटी देता हूं कि जब आप सरकार बनाएगी तो हम गुजरात में ओपीएस लागू करेंगे। दिलचस्प बात यह है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक दिन पहले आश्वासन दिया था कि अगर कांग्रेस गुजरात में सत्ता में आती तो पुरानी पेंशन योजना को बहाल करेगी।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब की तरह हम भी गुजरात में ओपीएस लागू करेंगे। वहीं केजरीवाल ने राज्य सरकार के प्रदर्शनकारी कर्मचारियों से अपना संघर्ष जारी रखने को कहा। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा सरकार ओपीएस लागू करती है, तो ठीक है। अगर नहीं, तो हम इसे तब लागू करेंगे जब दो महीने बाद मौजूदा सरकार बदल जाएगी।
विज्ञापन


केजरीवाल बाले- सरकार बनते ही सुलझा देंगे सरकारी कर्मचारियों के मुद्दे
उन्होंने कहा कि राज्य के कर्मचारी सरकार को चुनने या हराने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। अरविंद केजरीवाल ने गुजरात के सरकारी कर्मचारियों को आम आदमी पार्टी को बढ़ावा देने और पिछले 27 वर्षों से गुजरात में सत्ता में रही भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जैसे ही आप सरकार बनेगी, हम सरकारी कर्मचारियों सभी मुद्दों को सुलझा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें