फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के प्रशासनिक कार्यों में अनाधिकृत दखल देने का लगाया आरोप 

Sat, 19 Dec 2020 04:57 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के प्रशासनिक कार्यों में अनाधिकृत दखल देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बंगाल से तीन  आईपीएस पुलिस अधिकारियों को वापस बुलाए जाने का कदम संघवाद पर हमला है।

विज्ञापन


राज्यों के अधिकार क्षेत्र में अतिक्रमण कर रहा केंद्र
बंगाल में सत्तारूढ़ ममता बनर्जी के नेतृत्व तृणमूल कांग्रेस सरकार भी तीन आईपीएस अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति पर वापस केंद्र में बुलाए जाने का विरोध कर रही है। केजरीवाल ने ट्वीट किया कि मैं बंगाल के प्रशासन में केंद्र के अनाधिकारपूर्ण हस्तक्षेप की निंदा करता हूं।

चुनाव से ठीक पहले पुलिस अधिकारियों को केंद्र में तबादले की कोशिश राज्यों के अधिकारों पर अतिक्रमण है। साथ ही यह संघवाद पर हमला और सरकार को अस्थिर करने का प्रयास है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें