फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat Assembly Elections: गुजरात चुनाव से पहले केजरीवाल की बड़ी घोषणा, स्थानीय चेहरे पर दांव लगाएगी 'आप'

Sat, 29 Oct 2022 11:51 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

आम आदमी पार्टी गुजरात चुनाव में सीएम पद के लिए स्थानीय चेहरे के साथ उतर सकती है। जानकारी के मुताबिक, केजरीवाल ने सीएम पद के उम्मीदवार के लिए जनता से राय मांगी है। 
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल(फाइल) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात चुनाव का एलान कभी भी हो सकता है। इससे पहले आम आदमी पार्टी ने बड़ा दांव चला है। जानकारी के मुताबिक, पार्टी सीएम पद के लिए स्थानीय चेहरे के साथ चुनाव में उतर सकती है। ऐसे में केजरीवाल ने सीएम पद के उम्मीदवार के लिए जनता से राय मांगी है। 

विज्ञापन


केजरीवाल ने सूरत में इसकी घोषणा करते हुए कहा कि मैं गुजरात के लोगों से जानना चाहता हूं कि अगला सीएम कौन होना चाहिए? इसके लिए हम एक नंबर और ईमेल आईटी जारी कर रहे हैं। लोग तीन नवंबर शाम पांच बजे तक अपनी राय दे सकते हैं। इसके बाद चार नवंबर को आम आदमी पार्टी मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा करेगी। 



उन्होंने विजय रुपाणी को हटाकर भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री बनाने के लिए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा और कहा कि राज्य के लोगों से पूछे बिना यह किया गया। केजरीवाल ने कहा कि रुपाणी को पद से हटाकर भाजपा ने यह मान लिया है कि कुछ गलत था और उनमें कमियां थीं। केजरीवाल ने कहा कि क्या उन्हें इसलिए हटाया गया कि वह भ्रष्ट थे या अक्षम थे? उन्हें क्यों हटाया गया? उन्हें एक साल पहले हटाया गया था। जब रुपाणी को लाया गया था तो उन्होंने जनता से नहीं पूछा था। वे जनता से पूछे बिना मुख्यमंत्री बदलते रहते हैं। केजरीवाल ने कहा कि ‘आप’ ऐसा नहीं करती है। 
विज्ञापन


इससे पहले माना जा रहा है कि चुनाव आयोग एक नवंबर को गुजरात चुनाव की तारीखों का एलान कर सकता है। सूत्रों के मुताबिक, चुनाव दो चरणों में होंगे और हिमाचल चुनाव की तरह इसके नतीजे भी आठ दिसंबर को आ सकते हैं। गुजरात चुनाव में पहले चरण के मतदान एस व दो दिसंबर को दूसरे चरण के मतदान चार व पांच दिसंबर को हो सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें