फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुंधति रॉय ने रावल को कुछ यूं दिया जवाब, सहवाग ने दी मेजर गोगोई को बधाई

Tue, 23 May 2017 02:30 PM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
विज्ञापन
अरुंधति रॉय
विज्ञापन
आर्मी जीप पर कश्मीरी युवक को बांधकर घुमाए जाने के मामले में सोशल मीडिया पर वॉर छिड़ी हुई है। कई शख्सियतें इसमें कूद पड़ी हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल ने इस मामले में दो दिन पहले एक असंवेदनशील ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था कि आर्मी जीप से पत्थरबाजों को बांधने की बजाय अरुंधति रॉय को बांधना चाहिए।
विज्ञापन

  Instead of tying stone pelter on the army jeep tie Arundhati Roy ! — Paresh Rawal (@SirPareshRawal) May 21, 2017


इस पर अब अरुंधति रॉय का बयान आया है। मुंबई मिरर से बातचीत में रॉय ने कहा कि मुझे ऐसी टिप्पणी से कोई फर्क नहीं पड़ता। अगर ऐसे लोग मुझे पसंद करने लगेंगे तो ये मेरा अपमान होगा। उन्होंने आगे कहा कि किसी विषय पर मेरी अपनी राय है, दूसरे लोगों की उस पर अलग राय हो सकती है। आप हर किसी से ये उम्मीद नहीं कर सकते कि वो आपकी बात पर ताली बजाएगा। 

आर्मी जीप पर कश्मीरी युवक को बांधने वाले सेना के अधिकारी को सम्मानित करने के मामले में क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है मेजर नितिन गोगोई आपको कमेंटेशन मेडल मिलने की बधाई। आपने हमारे सैनिकों और अन्य लोगों को सकुशल बाहर निकालकर अद्भुत साहस का परिचय दिया है। 
विज्ञापन

  Congratulations Major Nitin Gogoi for the medal of commendation. Great effort in safely rescuing our soldiers & many other wonderful duties — Virender Sehwag (@virendersehwag) May 22, 2017
बता दें थल सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत ने मेजर नितिन लीतुल गोगोई को काउंटर इमरजेंसी ऑपरेशन के दौरान बेहतरीन प्रयास के लिए सम्मानित किया है। इस प्रयास के लिए मेजर को आर्मी चीफ कमांडेशन कार्ड प्रदान किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें