फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी सेना ने अगवा किए गए अरूणाचली युवक को किया आजाद, एहतियातन क्वारंटाइन में रखा गया

Tue, 07 Apr 2020 09:05 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, ईटानगर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने अरूणाचल प्रदेश के ऊपरी सुबानसिरी जिले में मैकमोहन रेखा के समीप से 19 मार्च को अगवा कए गए 21 वर्षीय एक भारतीय व्यक्ति को मंगलवार को रिहा कर दिया।

विज्ञापन


रक्षा जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल पी खोंगसाई ने कहा कि 21 वर्षीय टोगले सिंगकाम को सीमा की निगरानी कर रहे भारतीय सेना के जवानों के हवाले कर दिया गया जिसे कोरोना वायरस संक्रमण के डर से तत्काल पृथक वास (क्वारंटाइन) में रख दिया गया।

उन्होंने कहा कि जब यह (अपहरण की) घटना सामने आई तब भारतीय सेना तुरंत हरकत में आई और उसने स्थापित सीमा प्रबंधन प्रणाली के माध्यम से चीनी पक्ष से संपर्क किया, ऐसे में क्षेत्र में अमन-चैन एवं दोनों सेनाओं के बीच अच्छे रिश्ते के चलते सिंगकाम को मंगलवार को भारतीय सेना के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इससे सिंगकाम के परिवार एवं इलाके के लोगों को बहुत राहत मिली है। अधिकारी ने बताया कि सेना ने उसे पृथक वास में डाल दिया है और 14 दिन बाद उसे उसके परिवार के हवाले कर दिया जाएगा।

टोगले सिंगकाम और उसके दो दोस्त--गामशी चादर और रोन्या नादे 19 मार्च को मछली पकड़ने और तागिन समुदाय से संबद्ध जमीन पर कुछ पारंपरिक वनस्पतियां एकत्र करने गए थे, उसी वक्त चीनी सुरक्षाकर्मियों ने कथित रूप से घात लगाकर उन्हें घेर लिया। सिंगकाम के दो दोस्त भागने में सफल रहे जबकि उसे चीनी सुरक्षाकर्मियों ने बंदूक का कथित रूप से भय दिखाकर अगवा कर लिया।

सिंगकाम के परिवार ने 23 मार्च को नाचो थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। मैकमोहन रेखा चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र एवं अरूणाचल प्रदेश के बीच सीमांकन करती है लेकिन चीन अरूणाचल प्रदेश पर अपना दावा करता है। राज्य के कई संगठनों ने राज्य सरकार से इस युवक की सुरक्षित रिहाई के लिए केंद्र के सामने यह मामला उठाने की अपील की थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें