फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arunachal: अरुणाचल प्रदेश की बेटी ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा, राज्यपाल ने दी बधाई

Tue, 05 Aug 2025 10:23 PM IST
राहुल कुमार अमर उजाला ब्यूरो, ईटानगर

सार

अरुणाचल प्रदेश की पर्वतारोही कबक यानो ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट
किलिमंजारो को सफलतापूर्वक फतह कर राज्य और देश का नाम रोशन किया है। 
विज्ञापन
पर्वतारोही कबक यानो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरुणाचल प्रदेश की पर्वतारोही कबक यानो ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो को फतह कर राज्य और देश का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल केटी परनाइक (सेनि) ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि यानो ने फिर अरुणाचल प्रदेश की अदम्य साहसिक भावना और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय दिया है।

विज्ञापन


राज्यपाल ने 28 जुलाई को यानो के इस अभियान को हरी झंडी दिखाई थी। माउंट एवरेस्ट की सफल आरोहणकर्ता रह चुकीं यानो ने 4 अगस्त की सुबह 10:27 बजे (अफ्रीकी समयानुसार) किलिमंजारो की चोटी पर तिरंगा फहराया। यह शिखर 5,895 मीटर ऊंचा है। 

यह न केवल अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी है, बल्कि यह विश्व की सबसे ऊंची स्वतंत्र रूप से खड़ी पर्वत चोटी भी मानी जाती है। उल्लेखनीय है कि सेवन समिट्स यानी सातों महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों में से एक मानी जाने वाली माउंट किलिमंजारो की चढ़ाई कठिन मानी जाती है, जिसे यानो ने अपने साहस से फतह किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें