फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुणाचल प्रदेश: हैलिकॉप्टर से की जाएगी लापता माउंट एवरेस्ट पर्वतारोही की खोज, जानें पूरा मामला

Mon, 29 Aug 2022 09:47 PM IST
अभिषेक दीक्षित एन. अर्जुन, ईटानगर

सार

तापी (37) प्रदेश की ऊंची चोटियों में से एक माउंट क्यारीसाटम पर चढ़ाई के आधिकारिक मिशन पर थे। तापी म्रा ने 21 मई 2009 को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी।
विज्ञापन
Mount Everest - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरुणाचल प्रदेश के पहले माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले पर्वतारोही तापी म्रा पिछले सात दिनों से लापता हैं। जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन ने एक टीम का गठन किया है, जो मंगलवार सुबह हैलिकॉप्टर से उनको और उनके सहयोगी को खोजने जाएगी। इससे पहले तापी म्रा के परिजनों ने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू से तापी को खोजने में मदद की गुहार लगाई थी।

विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत करते हुए ईस्ट कामेंग जिले के डीसी परिमल अभिषेक ने बताया कि हमें इस संबंध में 26 अगस्त को जानकारी मिली। बीमार होकर लौटे एक पर्वतारोही ने जिला मुख्यालय में लौट कर बताया कि तापी म्रा और उनके सहयोगी निको दाउ का पिछले करीब पांच दिनों से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। इसके बाद हमने तुरंत बेस कैंप के पास जो अंतिम गांव पड़ता है, वहां के लोगों से संपर्क करके भौगोलिक स्थिति का पता लगाने का प्रयास किया। क्योंकि यहां से वह स्थान बहुत दूर है। लोगों से जानकारी मिलने के बाद हमने तुरंत कार्रवाई शुरू की। मंगलबार सुबह एक टीम हैलिकॉप्टर से तापी और उनके सहयोगी को सर्च करने जाएगी।

उल्लेखनीय है कि तापी (37) प्रदेश की ऊंची चोटियों में से एक माउंट क्यारीसाटम पर चढ़ाई के आधिकारिक मिशन पर थे। तापी म्रा ने 21 मई 2009 को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें