फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arunachal Pradesh: सेना और अरुणाचल सरकार ने किया तवांग मैराथन का शुभारंभ, एक अक्तूबर को होगी दौड़

Wed, 21 Jun 2023 04:17 PM IST
Harendra Chaudhary एन. अर्जुन, ईटानगर

सार

तवांग मैराथन में चार श्रेणियां होंगी। धावक प्रतिष्ठित मैराथन (42.195 किमी), हाफ मैराथन (21.0975 किमी), 10 किमी दौड़ या 5 किमी दौड़ में से किसी एक श्रेणी को चुन सकते हैं। सभी धावकों का तवांग के प्राचीन परिवेश के साथ भी परिचय होगा...
विज्ञापन
Arunachal Pradesh CM Pema Khandu - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरुणाचल प्रदेश की प्राकृतिक गोद में बसा खूबसूरत शहर तवांग एक महत्वपूर्ण खेल आयोजन की मेजबानी करने के लिए तैयार है। यहां पर तवांग मैराथन का आयोजन होने जा रहा है, जिसका शुभारंभ मंगलवार को किया गया। इसमें अरुणाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री, पेमा खांडू और भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व करने वाले बॉल ऑफ फायर डिवीजन के जीओसी शामिल रहे। इस भव्य आयोजन के लिए अपने समर्थन और उत्साह का प्रदर्शन करते हुए, मुख्यमंत्री खांडू ने स्वयं इस क्षेत्र और इसके लोगों के लिए मैराथन के महत्व को रेखांकित करते हुए, पहले प्रतिभागी के रूप में पंजीकरण कराया। यह मैराथन इसी वर्ष एक अक्तूबर को होगी, जिसमें दुनिया भर के धावक हिस्सा लेंगे। माना जा रहा है कि यह संस्करण अमिट छाप छोड़ेगा।

तवांग मैराथन में चार श्रेणियां होंगी। धावक प्रतिष्ठित मैराथन (42.195 किमी), हाफ मैराथन (21.0975 किमी), 10 किमी दौड़ या 5 किमी दौड़ में से किसी एक श्रेणी को चुन सकते हैं। सभी धावकों का तवांग के प्राचीन परिवेश के साथ भी परिचय होगा। इस दौरान वे ऐसी यादों को साथ लेकर जाएंगे, जो जीवन भर उनको याद रहेगा।

तवांग मैराथन अरुणाचल प्रदेश सरकार और भारतीय सेना की पूर्वी कमान के बीच एक सहयोगी प्रयास है, जो खेल और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने के लिए एकता की भावना और साझा प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है। यह अनूठी साझेदारी प्रतिभागियों को एक अद्वितीय मैराथन अनुभव प्रदान करने के लिए दोनों संस्थाओं की विशेषज्ञता और संसाधनों के संयोजन से आयोजन का एक निर्बाध संगठन सुनिश्चित करती है। भारतीय सेना और अरुणाचल राज्य सरकार का मानना है कि यह अनूठी पहल न केवल तवांग को अंतरराष्ट्रीय स्पोर्टिंग कैलेंडर पर जगह देगी, बल्कि इस क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या को बढ़ाने में भी मदद करेगी। तवांग मैराथन का उद्देश्य फिटनेस, स्वस्थ जीवन और खेल भावना को बढ़ावा देना भी है। विविध पृष्ठभूमियों से प्रतिभागियों को एक साथ लाकर, यह आयोजन सौहार्द और एकता की भावना को बढ़ावा देगा।

तवांग मैराथन खेल, संस्कृति और मानवता की अदम्य भावना का उत्सव प्रस्तुत करता है। धावकों को अरुणाचल प्रदेश की समृद्ध विरासत और परंपराओं में खुद को समझने का मौका मिलेगा। स्थानीय लोगों और समुदायों के साथ बातचीत करने और क्षेत्र को नजदीक से जानने का मौका मिलेगा। जानकारी के मुताबिक इसके लिए विभिन्न माध्यमों से नामांकन हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें