Arunacha Pradesh police arrested 11 men posing as sadhus
- फोटो : Agency
अरुणाचल प्रदेश के ईस्ट कामेंग जिले की पुलिस ने 11 नकली साधुओं को गिरफ्तार किया है, जो पश्चिम बंगाल के मालदा में एक आश्रम बनाने के नाम पर बस्ती से पैसा इकट्ठा कर रहे थे। गिरोह की संदिग्ध गतिविधियों के बाद बोमडिला पुलिस ने पूछताछ के बाद फर्जी साधु गिरोह का भंडाफोड़ किया। समूह ने दो दिनों में बोमडिला शहर से दान के रूप में 70,000 रुपये एकत्र किए थे। पुलिस ने सत्यापन के लिए मालदा में स्थानीय अधिकारियों से भी संपर्क किया, और यह पाया गया कि क्षेत्र में कोई आश्रम निर्माण नहीं हो रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे की छानबीन शुरू कर दी है।
समूह ने अब तक अरुणाचल प्रदेश के विभिन्न स्थानों का दौरा किया है, जिसमें ईटानगर, नाहरलागुन, पासीघाट, आलो, बसर, दापोरिजो और सेप्पा शामिल हैं, और पिछले तीन से चार वर्षों में निर्दोष लोगों को धोखा देकर भारी धन एकत्र किया है। उनके पास से सामान, नकदी, मोबाइल फोन और अन्य फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए।
पुलिस ने बोमडिला के उस कमरे में छापा मारा, जहां यह समूह रहता था। जाच में अन्य संदिग्ध सामान भी बरामद किया गया है। जांच के बाद पुलिस को पिछले आठ महीनों में गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक के खाते में 15 लाख रुपये का एक संदिग्ध लेनदेन मिला है।