अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेमा खांडू मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए दी है।
बता दें कि भारत में कोरोना महामारी का प्रकोप थमने का नाम ही नहीं ले रहा। देश में पिछले 24 घंटों में 83,809 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ भारत में संक्रमितों का आंकड़ा पचास लाख के करीब पहुंच गया है। वहीं, अबतक 80 हजार से ज्यादा कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।