अरुणाचल प्रदेश में एक दर्दनाक बस हादसा हुआ है। समाचार एजेंसी एएनआई से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रदेश के लोअर सियांग जिले में शुक्रवार को आईटीबीपी जवानों की बस लैंडस्लाइड की चपेट में आ गई। जिसमें सवार चार आईटीबीपी के जवानों की मौत हो गई, जबकि छह जवान घायल भी हुए हैं।
घायल जवानों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें 2 जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना की शिकारी हुई इस बस में कुल 20 जवान सवार थे। घटना लिकाबली के पास हुई। सेना की रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य चलाया।