फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुणाचल प्रदेश: लापता माउंट एवरेस्ट पर्वतारोही को खोजने 34 सदस्यीय टीम रवाना, जानें पूरा मामला

Thu, 01 Sep 2022 05:06 PM IST
अभिषेक दीक्षित एन अर्जुन, अमर उजाला, ईटानगर

सार

तापी (37) अरुणचल प्रदेश की ऊंची चोटियों में से एक माउंट क्यारीसाटम (6890 मीटर) पर चढ़ाई के आधिकारिक मिशन पर थे। तापी म्रा ने 21 मई 2009 को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी।
विज्ञापन
Arunachal Pradesh - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले करीब 13 दिनों से लापता अरुणाचल प्रदेश के पहले माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले पर्वतारोही तापी म्रा और उनके सहयोगी को खोजने के लिए गुरुवार को एक पैदल टीम रवाना हुई है। दल में 34 सदस्य हैं, जिसमें 31 सेना के जवान हैं जबकि तीन स्थानीय पर्वतारोही हैं। यह जानकारी गुरुवार को ईस्ट कामेंग जिले के डीसी प्रभिमल अभिषेक पोलुमाटला ने दी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो यह टीम आठ से दस दिन की यात्रा के बाद बेस कैंप पहुंचेगी। इसके बाद लापता पर्वतारोहियों की खोज शुरू होगी। उन्होंने कहा सब कुछ मौसम पर निर्भर करेगा, क्योंकि यहां के पर मौसम पल-पल बदलता रहता है।

ईस्ट कामेंग जिला के डीसी प्रभिमल अभिषेक पोलुमाटला ने कहा कि मंगलवार को ही हमने पर्वतारोही तापी म्रा और उनके सहयोगी निको दाउ को खोजने के लिए इस टीम का गठन किया था। इस टीम में जिला प्रशासन के उच्चाधिकारी, एडीसी, कर्नल स्तर के अधिकारी, एविएशन के अधिकारी और छह नोडल ऑफिसर शामिल होंगे। इसमें मेडिकल की टीम भी शामिल है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हमें इस संबंध में 26 अगस्त को जानकारी मिली थी। बीमार होकर लौटे एक पर्वतारोही ने जिला मुख्यालय में लौट कर बताया कि तापी म्रा और उनके सहयोगी निको दाउ का पिछले करीब पांच दिनों से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। इसके बाद हमने तुरंत बेस कैंप के पास जो अंतिम गांव पड़ता है, वहां के लोगों से संपर्क करके भौगोलिक स्थिति का पता लगाने का प्रयास किया। क्योंकि यहां से वह स्थान बहुत दूर है। लोगों से जानकारी मिलने के बाद हमने तुरंत कार्रवाई शुरू की।

उल्लेखनीय है कि तापी (37) अरुणचल प्रदेश की ऊंची चोटियों में से एक माउंट क्यारीसाटम (6890 मीटर) पर चढ़ाई के आधिकारिक मिशन पर थे। तापी म्रा ने 21 मई 2009 को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें