फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुणाचल: भारतीय सेना ने घायल पुलिसकर्मी की बचाई जान, सुरक्षित तेजपुर अस्पताल तक पहुंचाया

Fri, 22 Aug 2025 10:00 PM IST
राहुल कुमार ब्यूरो, अमर उजाला, ईटानगर
विज्ञापन
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारतीय सेना की गजराज कोर ने अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले के आरआर हिल क्षेत्र से एक घायल पुलिस कॉन्स्टेबल को बचाया। रक्षा जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि सूचना मिलते ही 20-21 अगस्त की रात अभियान चलाया गया। 

विज्ञापन


घने जंगल और कठिन रास्तों को पार कर टीम ने मौके पर पहुंचकर प्राथमिक इलाज दिया और जवान को असम के तेजपुर अस्पताल ले गई। घायल कॉन्स्टेबल की पहचान सांगे फुंत्सो के रूप में हुई है। वह पश्चिम कामेंग एसपी ऑफिस में तैनात है। पुलिस के अनुसार, वह अन्य अधिकारियों संग जियोटैगिंग कार्य के दौरान फिसलकर खाई में गिर गए थे।  

पुलिसकर्मी को गंभीर रूप से चोट लगी थी और उसका सिर की हड्डी टूट गई थी। इस त्वरित और समन्वित मानवीय प्रयास ने न सिर्फ एक जिंदगी बचाई बल्कि सेना, पुलिस और नागरिक प्रशासन के बीच तालमेल और भरोसे की मिसाल भी पेश की। यह भारतीय सेना की उस भावना को दर्शाता है, जहां "स्वयं से पहले सेवा" सर्वोपरि है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Amit Shah: 'क्या किसी को जेल से सरकार चलानी चाहिए?' शाह ने बताया क्यों लाना पड़ा 130वां संविधान संशोधन विधेयक
विज्ञापन


भारतीय सेना ने घायल पुलिसकर्मी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। इस अभियान ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि उत्तर-पूर्व के लोगों के लिए भारतीय सेना आश्वासन और मजबूती का स्तंभ है, जो सेवा, मानवता और राष्ट्रीय दायित्व की उच्चतम परंपराओं को आगे बढ़ाती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें