फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meghalaya Guv: अरुणाचल के राज्यपाल को मेघालय का अतिरिक्त प्रभार, सत्यपाल मलिक का कार्यकाल हो रहा पूरा

Sat, 01 Oct 2022 11:22 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राष्ट्रपति के प्रेस सचिव अजय कुमार सिंह के मुताबिक, भारत के राष्ट्रपति ने अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) (डॉ.) बीडी मिश्रा अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए नियमित व्यवस्था होने तक मेघालय के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
विज्ञापन
बीडी मिश्रा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बीडी मिश्रा को मेघालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। मेघालय के वर्तमान राज्यपाल सत्यपाल मलिक का कार्यकाल तीन अक्तूबर को समाप्त हो रहा है। राष्ट्रपति भवन के हवाले से यह जानकारी दी गई है।

विज्ञापन


राष्ट्रपति के प्रेस सचिव अजय कुमार सिंह के मुताबिक, भारत के राष्ट्रपति ने अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) (डॉ.) बीडी मिश्रा अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए नियमित व्यवस्था होने तक मेघालय के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। सत्यपाल मलिक सोमवार को अपना कार्यकाल पूरा कर रहे हैं।

सत्यपाल मलिक ने सार्वजनिक रूप से केंद्र सरकार की आलोचना की
76 वर्षीय सत्यपाल मलिक ने किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान कृषि कानूनों के खिलाफ टिप्पणी कर सुर्खियां बटोरीं थीं, उन्होंने कई मौकों पर आंदोलन पर अपने बयानों से विवाद खड़ा किया और केंद्र सरकार की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने अगस्त 2020 में मेघालय स्थानांतरित होने से पहले बिहार, जम्मू और कश्मीर और गोवा के राज्यपाल के रूप में काम किया।
विज्ञापन


सत्यपाल मलिक जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल थे, उसी दौरान अनुच्छेद 370 को हटा दिया गया था और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया गया था। इस प्रकार, वह तत्कालीन जम्मू और कश्मीर राज्य के अंतिम राज्यपाल बने। जम्मू और कश्मीर से पहले वह बिहार के राज्यपाल थे, इसके बाद जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया, तो मलिक को गोवा और अंत में मेघालय में स्थानांतरित कर दिया गया था।

मणिपुर के राज्यपाल अस्पताल में भर्ती
मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को शनिवार को चेन्नई में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गणेशन के पास पश्चिम बंगाल के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार है। राज्यपाल के असहज महसूस करने की शिकायत पर उन्हें एक अस्ताल में भर्ती कराया गया। उनका इलाज किया जा रहा है। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि वह निजी दौरे पर चेन्नई आए थे। उनके दिल में ब्लॉक का पता चला है। हालांकि, अब वह अच्छा महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें