फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arunachal Color Festival: गुवाहाटी में शुरू हुआ अरुणाचल रंग महोत्सव, प्रधानमंत्री ने दी बधाई

Wed, 09 Aug 2023 08:49 PM IST
शक्तिराज सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी

सार

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के एक ट्वीट को साझा करते हुए, प्रधान मंत्री ने ट्वीट किया, अरुणाचल रंग महोत्सव सिर्फ एक कार्यक्रम से कहीं अधिक है। यह अरुणाचल प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक टेपेस्ट्री का उत्सव है।
विज्ञापन
अरुणाचल रंग महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमस के गुवाहाटी शहर में चार दिवसीय चार दिवसीय थिएटर महोत्सव अरुणाचल रंग महोत्सव विश्व प्रसिद्ध सभागार श्रीमंत शंकरदेव में शुरू हुआ। महोत्सव का समापन 11 अगस्त तक चलेगा। अरुणचाल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और गुवाहाटी सहित भारत के विभिन्न हिस्सों में मनाए जा रहे अरुणाचल रंग महोत्सव शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन


अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के एक ट्वीट को साझा करते हुए, प्रधान मंत्री ने ट्वीट किया, अरुणाचल रंग महोत्सव सिर्फ एक कार्यक्रम से कहीं अधिक है। यह अरुणाचल प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक टेपेस्ट्री का उत्सव है। यह एक भारत, श्रेष्ठ भारत के सिद्धांतों के अनुरूप है। यह देखकर अच्छा लगा कि यह कार्यक्रम दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और गुवाहाटी सहित भारत के विभिन्न हिस्सों में आयोजित हो रहा हैं। इस दौरान चार नाटकों का मंचन किया जाएगा, जिसमें अरुणाचल प्रदेश के समृद्ध इतिहास को दिखाया जाएगा। इससे पहले, चार दिवसीय महोत्सव 18 जुलाई से दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में आयोजित किया गया था।

उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने उप मुख्यमंत्री चाउना मीन के नेतृत्व में इस पहल की सराहना की और कहा, यह महोत्सव अपने चार नाटकों के साथ राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) के पूर्व छात्रों और वर्तमान में सहायक प्रोफेसर द्वारा निर्देशित हैं। प्रतिष्ठित संस्थान रिकेन एनगोमले, नॉर्थ-ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी (एनईएफए) युग से लेकर समकालीन समय तक राज्य के बदलाव को दुनिया के सामने प्रदर्शित करेगा।
विज्ञापन


मुखयमंत्री ने कहा, जब मैंने पहली बार ‘अरुणाचल एक सफरनामा’ देखा, तो मैं मंत्रमुग्ध हो गया। मुझे नहीं पता था कि हमारे राज्य का इतना समृद्ध इतिहास है. उचित दस्तावेज़ीकरण के अभाव में हमारा समृद्ध इतिहास दुनिया के लिए अज्ञात बना हुआ है। खांडू ने देश के चार प्रमुख शहरों में आयोजित इस उत्सव को अरुणाचल प्रदेश के समृद्ध इतिहास के बारे में दुनिया को बताने के लिए राज्य सरकार की एक ईमानदार पहल बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें