फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुणाचल: अवैध सड़क निर्माण नहीं करेगा चीन, भारत ने वापस किया जब्त सामान

Tue, 09 Jan 2018 09:36 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
china
विज्ञापन
अरुणाचल प्रदेश के टूटिंग इलाके में चीन के साथ चल रहा विवाद सुलझ गया है। चीन एसएसी (लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल) के पास सड़क निर्माण गतिविधियों को बंद करने पर राजी हो गया है। इसके साथ भारतीय सेना ने भी चीन का समाना लौटा दिया है। 
विज्ञापन


सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा, "दो दिन पहले बॉर्डर पर्सनल मीटिंग (BPM) हुई थी और टूटिंग मुद्दा सुलझ गया है।" बिपिन रावत ने कहा कि डोकलाम सीमा पर भी चीन ने अपने सैनिकों की संख्या कम कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, दो दिन पहले इस मसले पर भारत और चीन के बीच बार्डर पर्सनल मीटिंग हुई। इसी मीटिंग में विवाद का समाधान निकला और चीनी सैनिक अपनी मशीनें वापस ले गए। 
विज्ञापन


बता दें कि पिछले महीने चीनी सैनिक 200 मीटर तक अरुणाचल प्रदेश के रास्ते भारतीय सीमा में घुस आए थे। वह अपने साथ सड़क निर्माण का सामान लेकर आए थे, जिसमें दो खुदाई मशीन व अन्य सामान शामिल थे। 

हालांकि भारतीय सैनिकों ने चीनी सेना के अतिक्रमण कर सड़क बनाने के इरादे को नाकाम कर दिया था। भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों को बीच रास्ते में ही रोक दिया था और सड़क निर्माण का सामान जब्त कर लिया था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें