फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विलायती निवेशकों का मन टटोलने के लिए जेटली पांच दिन की ब्रिटेन यात्रा पर

Fri, 24 Feb 2017 07:07 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
विज्ञापन
वित्त मंत्री अरुण जेटली - फोटो : file photo
विज्ञापन
वित्त मंत्री अरुण जेटली शुक्रवार को ब्रिटेन का पांच दिवसीय दौरा शुरू करेंगे जिसमें वह ब्रिटेन की कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों तथा विदेशी निवेशकों से मुलाकात करेंगे। वित्त मंत्री शनिवार को लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया: विजन फोर द नेक्स्ट डिकेड पर संबोधन देंगे।
विज्ञापन


जेटली रविवार को उद्योग संगठन फिक्की, ब्रिटिश कौंसिल और भारतीय उच्चायोग द्वारा आयोजित एक समारोह में भाग लेंगे। सोमवार को वह लंदन शेयर बाजार के एक कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा इसके बाद संभावित इश्युअर्स और अग्रणी निवेशकों के साथ राउंड टेबल बैठक करेंगे। बाद में वह ब्रिटेन-भारत कारोबार परिषद के 100 से अधिक अग्रणी कारोबारियों से बातचीत करेंगे तथा ब्रिटेन के विदेश मंत्री बोरिस जॉनसन से मुलाकात करेंगे। सोमवार की शाम वह बकिंघम पैलेस में महारानी द्वारा आयोजित एक समारोह में भी भाग लेंगे।

28 फरवरी को जेटली ब्रिटेन के अपने समकक्ष से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह कंफेडरेशन ऑफ ब्रिटिश इंडस्ट्री द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। जेटली इसी दिन शाम को स्वदेश के लिए रवाना हो जाएंगे। वह एक मार्च को वापस नई दिल्ली लौट आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें