फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेटली ने रघुराम राजन पर साधा निशाना, जीएसटी को बताया ऐतिहासिक सुधार

Mon, 12 Nov 2018 03:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
अरुण जेटली
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन पर निशाना साधे हुए वस्तु व सेवा कर (जीएसटी) को ऐतिहासिक कर सुधार करार दिया। उन्होंने कहा कि जीएसटी से महज दो तिमाही के लिए ही विकास दर प्रभावित हुई थी। दरअसल, राजन ने कहा था कि जीएसटी लागू करने से सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) बुरी तरह प्रभावित हुआ था।
विज्ञापन

 
जेटली ने रविवार को राजन का नाम लिए बिना कहा कि जीएसटी की बदौलत ही विकास दर 7 फीसदी, फिर 7.7 फीसदी और पिछले तिमाही में 8.2 फीसदी तक पहुंची। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की 100वीं सालगिरह के मौके पर वित्त मंत्री ने कहा कि पिछली तिमाही में मिली विकास दर 2012 से 2014 के बीच विकास दर में बढ़ोतरी की 5-6 फीसदी की दर से कहीं अधिक है।

बैंकिंग सिस्टम से एनपीए हटाना जरूरी
जेटली ने कहा कि बैंकिंग सिस्टम को मजबूत करने के लिए और विकास दर को सहयोग देने के लिए फंसे कर्ज (एनपीए) को घटाना पड़ेगा। इसके लिए विभिन्न तरीके अपनाए जा रहे हैं और प्रयोग निश्चित तौर पर सफलता दिलाते हैं। उन्होंने बाजारों में नकदी प्रवाह का संतुलन बनाए रखने के लिए भी बैंकिंग प्रणाली को मजबूत करने की जरूरत बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें