फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफेल पर कैग रिपोर्ट : जेटली ने कहा- सत्य की जीत, ‘महाझूठबंधन’ का झूठ बेनकाब

Wed, 13 Feb 2019 01:21 PM IST
अल्पना शर्मा भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरुण जेटली - फोटो : Facebook
विज्ञापन

राफेल सौदे पर बुधवार को संसद में पेश की गई नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक :कैग: की रिपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि ‘महाझूठबंधन’ का झूठ बेनकाब हो गया और सत्य की जीत हुई। संसद में पेश नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की रिपोर्ट के अनुसार, राजग सरकार के तहत हुआ राफेल सौदा पूर्ववर्ती संप्रग सरकार के दौरान इस सौदे पर हुई वार्ता पेशकश की तुलना में 2.86 प्रतिशत सस्ता है। 

विज्ञापन



जेटली ने ट्वीट किया, ‘‘ सत्यमेव जयते.. सत्य की हमेशा जीत होती है। राफेल मुद्दे पर कैग की रिपोर्ट ने इसकी पुष्टि की है।’’ उन्होंने कहा कि 2016 बनाम 2007... कम कीमत, त्वरित आपूर्ति, बेहतर रखरखाव, महंगाई के आधार पर कम वृद्धि। कांग्रेस सहित विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘‘यह नहीं कहा जा सकता है कि उच्चतम न्यायालय गलत है, कैग गलत है और केवल ‘‘परिवार’’ सही है । ’’ 
विज्ञापन


जेटली का यह बयान ऐसे समय में आया है जब आज कैग की राफेल मुद्दे पर रिपोर्ट संसद में पेश की गई है । इस मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित विभिन्न विपक्षी दल सरकार पर निशाना साधते रहे हैं। 
विज्ञापन


कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दल राफेल सौदे में कथित घोटाले का आरोप लगाते हुए इसकी संयुक्त संसदीय समिति से जांच कराने की मांग करते रहे हैं। संसद सत्र के दौरान भी यह मुद्दा दोनों सदनों में छाया रहा और कार्यवाही बाधित हुई । अरूण जेटली ने कहा, ‘‘जो लोग लगातार झूठ बोलते हों, उन्हें लोकतंत्र कैसे दंडित करे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘महाझूठबंधन’ का झूठ बेनकाब हो गया।’’

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें