फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेटली का सवाल- अच्छे अर्थशास्त्र व चतुर राजनीति के बीच क्या चुनें

Sun, 07 Jul 2019 06:58 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरुण जेटली - फोटो : Facebook
विज्ञापन
पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि आम बजट देश के उच्च आर्थिक वृद्धिदर के रास्ते पर लौटने का रोडमैप है। बजट इस बात पर आधारित है कि जो अर्थव्यवस्था सूझ-बूझ वाली राजकोषीय नीति अपनाती है वह इस मोर्चे पर लापरवाही करने वालों से उलट फायदे में रहती है। जेटली ने कहा, एक बुनियादी सवाल हमेशा रहा है कि ‘अच्छे अर्थशास्त्र’ और ‘चतुर राजनीति’ के बीच क्या चुनना चाहिए। 
विज्ञापन


बजट पेश होने के एक दिन बाद शनिवार को ‘द बजट 2019-20’ शीर्षक से अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘यह विकल्प अनुचित है क्योंकि किसी भी सरकार को बने रहने और अच्छे प्रदर्शन के दिए दोनों की जरूरत होती है। प्रधानमंत्री का पहला कार्यकाल बेहतर अर्थशास्त्र और अच्छी राजनीति का गवाह रहा है।’
 
जेटली ने कहा, बजट विकास की आकांक्षा रखने वाले भारत के लिए राजनीतिक दिशा तय करता है। सस्ते मकान और इलेक्ट्रिक वाहन जैसी मध्य और नव-मध्य वर्ग के हितों से जुड़ी चीजों को प्रोत्साहन दिया गया है। 
विज्ञापन


बजट में रोजगार सृजन तथा निवेश आकर्षित करने के लिए बुनियादी ढांचा, निर्माण और रीयल एस्टेट क्षेत्र को भी गति देने के उपाय हैं। उन्होंने कहा, भारत दुनिया में तीव्र आर्थिक वृद्धि वाला बड़ी अर्थव्यवस्था है। दो-तीन तिमाहियों में वृद्धि में थोड़ी कमी हुर्ह है। बजट नीति दस्तावेज के रूप में आर्थिक वृद्धि के मोर्चे पर देश को पटरी पर लाने को लेकर रूपरेखा को रखता है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें